UP Gen Z Cricketers: अब ‘जेन-जी’ क्रिकेटर्स सड़कों पर! स्टेडियम के बाहर 250 खिलाड़ी क्यों कर रहे आंदोलन

होमखेलक्रिकेट
अब ‘जेन-जी’ क्रिकेटर्स सड़कों पर! स्टेडियम के बाहर 250 खिलाड़ी कर रहे आंदोलन
Last Updated:August 25, 2026, 08:48 IST
UP Gen Z Cricketers: उत्तर प्रदेश में तीन रणजी क्रिकेट टीमें बनाए जाने की मांग को लेकर ‘जेन जी’ खिलाड़ियों और उनके अभिभावक प्रदर्शन पर उतर आए हैं. यूपी क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल के तत्वावधान में पूर्वांचल एवं मध्य उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम के बाहर पहुंचे थे.जेन जी क्रिकेटर्स का आंदोलन
लखनऊ: स्टूडेंट्स के बाद अब ‘जेन जी’ क्रिकेटर्स भी सड़कों पर उतर आए हैं. लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम के बाहर 250 से ज्यादा युवा खिलाड़ियों ने अपने माता-पिता के सामने प्रदर्शन किया. आंदोलन का मकसद है उत्तर प्रदेश में एक नहीं बल्कि तीन-तीन रणजी क्रिकेट टीम की मांग.
पूर्वांचल और सेंट्रल यूपी के प्लेयर्स की अनदेखीउत्तर प्रदेश क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल के तत्वावधान में पूर्वांचल एवं मध्य उत्तर प्रदेश के ‘जेन जी’ क्रिकेट खिलाड़ियों और अभिभावकों ने एकाना स्टेडियम के अंदर प्रदर्शन किया और इन इलाकों के क्रिकेट खिलाड़ियों को बराबर के मौके देने के लिए उत्तर प्रदेश में तीन रणजी टीमें बनाने की मांग की.
‘क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन’ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पूर्व में उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में सभी खिलाड़ियों को उनका वाजिब हक और अवसर दिलाने के लिए एक से ज्यादा रणजी टीमें बनाने की हिमायत कर चुके हैं.
25 करोड़ की आबादी में बने तीन रणजी टीमउन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की लगभग 25 करोड़ की आबादी को देखते हुए प्रदेश में तीन क्रिकेट संघ यानी तीन रणजी टीमें होनी चाहिए और इसी मांग को लेकर 250 ‘जेन जी’ खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रदर्शन किया.
UPT20 में भी भेदभाव के आरोपसिंह ने ये भी आरोप लगाया कि चल रही उत्तर प्रदेश T20 लीग में पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लीग के मौजूदा सीजन में छह टीमों के लगभग 150 खिलाड़ियों में से सिर्फ 16 खिलाड़ी पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि 89 खिलाड़ी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों से और आठ खिलाड़ी दिल्ली से हैं.
महाराष्ट्र और गुजरात की तीन-तीन रणजी टीमआपको मालूम होगा कि मौजूदा रणजी ट्रॉफी व्यवस्था में महाराष्ट्र और गुजरात के पास तीन-तीन टीम हैं. महाराष्ट्र में विदर्भ और मुंबई स्वतंत्र रूप से अगल क्रिकेट संघ/क्षेत्रीय इकाइयों के रूप में रणजी में खेलते रहे हैं जबकि गुजरात, बड़ौदा और सौराष्ट्र एक ही राज्य से रणजी ट्रॉफी में खेलने वाली टीम हैं.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 25, 2026, 08:48 IST



