Entertainment

कुकू कोहली: अजय देवगन को डायरेक्टर ने बनाया था स्टार, शादीशुदा होकर भी अरुणा ईरानी पर हारे दिल, विवादित रही जिंदगी

Last Updated:August 26, 2026, 06:26 IST

दिग्गज डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं. कुकू कोहली को आज भी बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ के लिए याद किया जाता है. इस फिल्म से उन्होंने अजय देवगन और मधु को लॉन्च किया था. कुकू कोहली की पर्सनल लाइफ विवादों में घिरी हुई थी. अरुणा ईरानी के साथ उन्होंने दूसरी शादी की थी जिसकी खूब आलोचना हुई और उन्हें काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा था.
अजय देवगन को डायरेक्टर ने बनाया था स्टार, शादीशुदा होकर भी अरुणा संग था अफेयरZoomडायरेक्टर का निधन हो गया.

नई दिल्ली.  दिग्गज डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को फिल्ममेकर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं. कुकू कोहली को हार्ट अटैक के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया न जा सका. कुकू कोहली अपने पीछे अपनी पत्नी अरुणा ईरानी को छोड़ गए हैं जिनके साथ उनका रिश्ता विवादों में घिरा रहा था. अजय देवगन को स्टार बनाने वाले कुकू कोहली ने एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की थी.

साल 1991 में कुकू कोहली ने ‘फूल और कांटे’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन और मधु को कास्ट किया था. दोनों ही कलाकार नौसिखिया था. नए नवेले डायरेक्टर ने दो नौसिखियों पर बड़ा दांव लगाया था और ऐसा करिश्मा कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी. ‘फूल और कांटे’ बॉक्स ऑफिस पर यशराज की फिल्म से टकराई थी. इंडस्ट्री के दिग्गजों के अनुमान के विपरीत अजय देवगन और मधु की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

कुकू कोहली ने राज कपूर संग किया था काम

बतौर निर्देशक अपनी नई पारी का आगाज करने से पहले कुकू कोहली ने एक राइटर, स्क्रीनराइटर और एडिटर के तौर पर काम किया था. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में राज कपूर के साथ फिल्मों में काम किया. राज कपूर के साथ कौलैबोरेशन ने उनके हुनूर को निखारा जिससे वो आगे चलकर खुदको एक सफल निर्देशक के तौर पर स्थापित कर पाए. कुकू कोहली ‘बॉबी’, ‘प्रेम रोग’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे थे.

विवादों में घिरी थी अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की लव स्टोरी

कुकू कोहली की पर्सनल लाइफ विवादों में घिरी रही. डायरेक्टर शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद एक्ट्रेस अरुणा ईरानी पर दिल हार बैठे थे. उन्होंने पहली पत्नी और बच्चों को छोड़कर अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की. फिल्ममेकर की पहली पत्नी रीटा कोहली थीं. इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं.

फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात

अरुणा ईरानी के साथ कुकू कोहली की लव स्टोरी की बात करें तो डायरेक्टर से एक्ट्रेस की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी. अरुणा ने बताया था कि दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा था. वो दोनों एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते थे, लेकिन फिर धीरे-धीरे वो एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट होते चले गए और उनका रोमांस शुरू हो गया.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 26, 2026, 06:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj