खास गुड़ जिससे मेटाबोलिज्म होता दुरुस्त – हिंदी

X

खास गुड़ जिससे मेटाबोलिज्म होता दुरुस्त
मिर्जापुर में अब पारंपरिक गुड़ को खास आयुर्वेदिक तरीके से तैयार किया जा रहा है. आमतौर पर लोग खाना खाने के बाद या पानी पीते वक्त सामान्य गुड़ खाते हैं. हालांकि यह नया गुड़ स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी इसे खास पद्धति से बनवाते हैं. इस गुड़ को बनाने में सोंठ, सौंफ, मरिच (काली मिर्च) और मुलेठी जैसी आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल होता है. यह कॉम्बिनेशन शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत करता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है. चॉकलेट की तरह दिखने वाला यह गुड़ खाने में बेहद स्वादिष्ट है. चीनी से परहेज करने वाले और शुगर के मरीज भी इसे खा सकते हैं. यह गुड़ बनाने का विचार सोनभद्र के आदिवासी इलाकों से आया है. वहां आदिवासी समाज के लोग इस पारंपरिक तरीके से गुड़ बनाते थे. उन्हीं की पद्धति को अपनाकर अब यह हर्बल गुड़ तैयार किया जा रहा है. प्यार और सही भाव से तैयार यह गुड़ मिठास के साथ भरपूर संतुष्टि और अच्छी सेहत देता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



