‘टॉक्सिक’ से पहले देखें कियारा के ये 7 रोल, 1 करियर के लिए बना टर्निंग प्वाइंट, दूसरे देख फूट-फूटकर रोए थे लोग

Last Updated:August 26, 2026, 20:22 IST
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर छाई हुई हैं. आज यानी 26 अगस्त को उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन इस फिल्म में पहले भी कियारा कई फिल्मों में अपने किरदार से फैंस का दिल जीत चुकी हैं. तो टॉक्सिक से पहले देखें कियारा के ये 7 अवतार. एक रोल में तो उन्होंने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे.
नई दिल्ली. कियारा आडवाणी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान कर रही हैं. वह यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. फिल्म में कियारा उनके अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं. लेकिन कियारा की इस फिल्म से पहले आप उनके ये 7 रोल भी देख सकते हैं, जिनमें उन्होंने जान फूंक दी थी. रोमांस और कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल में भी कियारा छा गई थीं.
इनमें पहली है, 2019 में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’. इस फिल्म के बाद ही कियारो को घर-घर बड़ी पहचान मिली थी. फिल्म में उन्होंने प्रीति के किरदार में लोगों का दिल जीत लिया.शांत स्वभाव की मेडिकल स्टूडेंट के रोल में वह काफी पसंद की गई थी. फिल्म में शाहिद और कियारा की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. ये उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई.
दूसरी है, फिल्म ‘लस्ट स्टोरी’, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी नई-नवेली शादीशुदा महिला का किरदार निभाया, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी में सेक्स सेटिस्फेक्शन से जूझ रही होती है. कियारा ने गंभीर टॉपिक पर बनी फिल्म में भी अपने रोल से तहलका मचा दिया था. उनकी एक्टिंग और कॉमेडी के साथ-साथ इमोशंस की भी झलक देखने को मिली थी. लोग आज भी उनके इस रोल को भूल नहीं पाए हैं.
Add as Preferred Source on Google
अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ कियारा फिल्म ‘गुड न्यूज’ में भी नजर आई थीं. इस कॉमेडी फिल्म में उन्होंने अपने रोल से फैंस को खूब हंसाया था. फिल्म में मोनिका का किरदार निभाकर उन्होंने थिएटर में बैठे लोगों का दिन बना दिया था. इस फिल्म के लिए कियारा को IIFA अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का सम्मान भी मिला.
चौथी है, गिल्टी. इस फिल्म में उन्होंने बहुत ही गंभीर रोल निभाया था. साल 2020 की इस फिल्म में उन्होंने नानकी का किरदार निभाया था. यह एक परेशान और विद्रोही स्वभाव वाली कॉलेज स्टूडेंट है, जो यौन उत्पीड़न से जुड़े एक गंभीर मामले में उलझ जाती है. फिल्म मैं ग्लैमर से परे कियारा ने एक ऐसा रोल निभाया था, जिसमें उनके अभिनय में गुस्सा, डर, असुरक्षा और भावनात्मक कमजोरी सब नजर आती है.
पांचवी है, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वाली फिल्म ‘शेरशाह’. फिल्म में डिंपल चीमा का किरदार निभाकर उन्होंने साबित किया था कि वह हर रोल के लिए परफेक्ट हैं. यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की असल जिंदगी पर आधारित थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा की जोड़ी ने तो तहलका मचा दिया था. अपने रोल में उन्होंने प्यार, इंतजार और दर्द को बहुत खूबसूरती से पेश किया था. इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन भी मिला.
छठा बेहतरीन रोल निभाया था, उन्होंने फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में. इस फिल्म में उनके साथ वरुण नजर आए थे. फिल्म में नैना नाम की एक महत्वाकांक्षी कॉर्पोरेट प्रोफेशनल लड़की बनी थीं. जिसकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किलों में फंस जाती है. तलाक और रिश्तों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर फिल्म में कियारा के काम की खूब तारीफ हुई थी.
साल 2023 में आई सत्यप्रेम की कथा में भी कियारा ने काफी शानदार काम किया था. फिल्म में उन्होंने कथा का किरदार निभाया था, जो अपने अतीत के एक बेहद दर्दनाक अनुभव का बोझ लेकर जी रही है.कियारा के इस रोल को देखकर भी आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. इस रोल के लिए भी कियारा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 26, 2026, 20:22 IST



