‘दायरा बहुत जरूरी है’, कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, अब प्रियंका चोपड़ा की मां ने सुनाई खरी-खरी

Last Updated:August 28, 2026, 11:06 IST
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बयान सामने आया है. उन्होंने कृति सेननपर निशाना साधते हुए कहा कि हर चीज की एक मर्यादा होनी जरूरी है. मधु चोपड़ा के मुताबिक, आप अपने काम या शौक के लिए कुछ भी पहन सकते हैं, लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखना और दूसरों की सांस्कृतिक मान्यताओं का सम्मान करना भी बेहद अहम है.
ख़बरें फटाफट
कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन रक्षाबंधन वाले विज्ञापन में अपने आउटफिट को लेकर विवादों में गई हैं. कई सेलिब्रिटी उनकी आलोचना कर चुके हैं तो कइयों ने उनका सपोर्ट भी किया है. अब इस विवाद पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है. गुरुवार को एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा कि हर चीज की एक मर्यादा होनी चाहिए. माय बॉडी, माय चॉइस का नियम भी इसी दायरे के अंदर काम करता है.
मधु चोपड़ा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘दायरा बहुत जरूरी है. आप अपनी गरिमा को कैसे बनाए रखते हैं और दूसरों की मान्यताओं का कितना सम्मान करते हैं, यह बहुत मायने रखता है. आप ऐसे कपड़े वहां पहन सकते हैं जहां ये सब आम बात हो. मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन हमारे बच्चे भी ऐसे कपड़े पहनते हैं, काम के सिलसिले में या अपने शौक के लिए और वह इसलिए स्वीकार्य है क्योंकि उन जगहों का माहौल वैसा ही होता है.’
कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर क्यों हुआ विवाद?
कृति सेनन ने 25 अगस्त को इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपने कपड़ों को लेकर आलोचनाओं पर सफाई देते हुए कहा कि किसी भी त्योहार की असली खूबसूरती हमारी भावनाओं में होती है, न कि इस बात में कि हमने क्या कपड़े पहने हैं. दरअसल, रक्षाबंधन के लिए एक ज्वेलरी ब्रैंड के विज्ञापन में कृति ऑफ-व्हाइट बिकिनी स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं, जिसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. ऐड में वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाती और राखी बांधती नजर आईं. लेकिन कुछ लोगों को लगा कि उन्होंने जो कपड़े पहने हैं, वो रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार के लिए सही नहीं है.
भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान
बढ़ते विवाद की वजह से कृति सैनन वाला विज्ञापन हटाना पड़ा. ब्रैंड ने जानकारी देते हुए लिखा, ‘हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का दिल से सम्मान करते हैं. एक ब्रैंड के तौर पर हमने हमेशा इन खुशियों को पूरे परिवार के साथ मनाने की कोशिश की है और इस बार हमारी सोच इस प्यार में पालतू जानवरों (पेट्स) को भी शामिल करने की थी.’
ब्रैंड ने विज्ञापन को हटाने का किया फैसला
उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर हमारे इस विज्ञापन से गलती से भी समाज के किसी हिस्से की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हम साफ कर दें कि हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था. सभी के सम्मान को ध्यान में रखते हुए हमने इस विज्ञापन को हर जगह से वापस ले लिया है. इस त्यौहारी सीजन में आप सभी को ढेर सारा प्यार.’
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
August 28, 2026, 11:06 IST



