मैंने उसके ड्रामे देखे हैं… इमाम उल हक की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट में बबाल, पूर्व क्रिकेटर ने फोड़ा बम

होमखेलक्रिकेट
इमाम उल हक की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट में बबाल, पूर्व क्रिकेटर ने फोड़ा बम
Last Updated:August 30, 2026, 06:58 IST
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक चोट के पारी की शुरुआत नहीं की. इमाम को लेकर बताया गया है कि उन्हें काफ इंजरी हुई है, जिसके कारण प्लेइंग इलेवन में होने के बावजूद वह ओपन नहीं कर पाए. इसी बीच अब ये कहा जा रहा है कि इमाम को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है वह सिर्फ बहाना बना रहे हैं.इमाम उल हक की चोट पर उठे सवाल
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक की चोट पर बवाल मचा हुआ है. चोट के कारण इमाम पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत नहीं कर पाए, जिसके कारण पूरी टीम सिर्फ 110 रन के स्कोर पर सिमट गई. वहीं, अब इमाम की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान मच गया है. पूर्व क्रिकेटर और कोच फैसल इकबाल का मानना है कि इमाम चोट का बहाना बना रहे हैं.
एक युट्यूब चैनल से बाात करते हुए फैसल इकबाल ने कहा, “अगर नासिर हुसैन ने मुझसे पूछा होता तो मैं उन्हें कल ही बता देता कि हरी पिच देखकर और फेक इंजरी का बहाना बनाकर बाहर जाने के बाद इमाम बैटिंग करने वापस नहीं आने वाले थे. मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं. मैं दो साल तक बलूचिस्तान टीम का हेड कोच रहा हूं और मैंने उनके सारे ड्रामे देखे हैं.”
घरेलू क्रिकेट में बलूचिस्तान से खेलते हैं इमाम
फैसल इकबाल ने इमाम उल हक पर जो आरोप लगाए हैं वह काफी गंभीर हैं. घरेलू क्रिकेट में फैसल की कोचिंग में खेल चुके इमाम के कारण इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की हालत खराब हुई है. इमाम के बल्लेबाजी नहीं करने से पाकिस्तान पर अब हार का खतरा मंडराने लगा है.
इंग्लैंड मैच पर बना ली मजबूत पड़क
पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच पर इंग्लैंड ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. टीम ने बारिश से प्रभावित तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 7 विकेट पर 177 रन बनाकर अपनी बढ़त को 357 रन तक पहुंचा दिया. चौथी पारी में 300 या उससे ज्यादा रन का टारगेट पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकता है. इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में मेजबान टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 110 रनों पर समेट कर 180 रनों लीड थी. वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड चौथे दिन 177 रनों से पारी आगे बढ़ाएी.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 30, 2026, 06:58 IST



