NEET-PG 2026: जयपुर के सीतापुरा में प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा, NBEMS ने 5 सितंबर की तारीख की तय

Last Updated:August 30, 2026, 14:55 IST
NEET-PG 2026 Re-Exam Jaipur: NEET-PG 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन (टीसी नंबर 41682 और 41683) पर सर्वर डाउन होने से प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा होगी. NBEMS ने 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर में पुनः परीक्षा कराने का फैसला किया है. प्रभावित अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. 30 अगस्त को देशभर में 1111 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. NBEMS ने असुविधा के लिए खेद जताया है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर के सीतापुरा सेंटर के अभ्यर्थियों की NEET-PG परीक्षा 5 सितंबर को दोबारा होगी
NEET-PG 2026 Re-Exam Jaipur: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा परास्नातक (NEET-PG 2026) से जुड़ी एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने जयपुर के सीतापुरा स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर सर्वर डाउन होने से प्रभावित हुए अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है. यह पुनः परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर में आयोजित की जाएगी.
गौरतलब है कि 30 अगस्त को आयोजित नीट-पीजी 2026 परीक्षा के दौरान सीतापुरा स्थित ‘आईओएन डिजिटल जोन iDZ’ के टीसी नंबर 41682 और 41683 परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक तकनीकी समस्या आ गई थी. सर्वर डाउन होने की वजह से इन दोनों केंद्रों पर कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए थे और अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी थी. परीक्षा में हुए इस व्यवधान के बाद अभ्यर्थियों ने केंद्र पर हंगामा भी किया था. NBEMS ने तकनीकी खराबी से हुई इस असुविधा के लिए प्रभावित अभ्यर्थियों से आधिकारिक तौर पर खेद जताया है.
5 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी पुनः परीक्षाNBEMS द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रभावित अभ्यर्थियों के हित में दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है. 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से जयपुर में ही यह परीक्षा दोबारा आयोजित होगी. इसके लिए बोर्ड की ओर से प्रभावित परीक्षार्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड (Admit Card) जल्द ही जारी किए जाएंगे. पुनः परीक्षा के लिए तय किए गए नए परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी NBEMS द्वारा अलग से जारी की जाएगी.
देशभर में 2.65 लाख से अधिक ने दी थी परीक्षाउल्लेखनीय है कि 30 अगस्त को देशभर के 1111 परीक्षा केंद्रों पर NEET-PG 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 2,73,096 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,65,980 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. देशभर में करीब 2,63,535 अभ्यर्थियों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है, जबकि सीतापुरा केंद्र पर प्रभावित अभ्यर्थियों को अब 5 सितंबर को दोबारा मौका दिया जा रहा है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 30, 2026, 14:54 IST



