National

श्रद्धा वालकर जैसा खौफनाक हत्याकांड असम में: कमरे में खून से लथपथ धड़ और फ्रिज में सिर, पुलिस भी रह गई दंग

होमताजा खबरदेश

श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर असम में: कमरे में खून से लथपथ धड़ और फ्रिज में सिर

Last Updated:September 07, 2026, 11:43 IST

गुवाहाटी के बेलटोला से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक बंद मकान से स्थानीय बुटीक में काम करने वाली रिया तालुकदार का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. कत्ल की दरिंदगी ऐसी थी कि कातिल ने महिला का सिर धड़ से अलग कर प्लास्टिक की थैलियों में लपेटा और फ्रिज के फ्रीजर में छिपा दिया, जबकि उसका बिना सिर का धड़ कमरे के फर्श पर लावारिस पड़ा था.श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर असम में: कमरे में खून से लथपथ धड़ और फ्रिज में सिरZoomआरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. (सांकेतिक तस्वीर)

गुवाहाटी. असम में गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में एक घर से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया और उसका कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैलियों में लिपटा फ्रिज के अंदर मिला. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है जो एक बुटीक में काम करती थी और उसका पति कैब चालक है. इस हत्याकांड ने श्रद्धा वालकर मर्डर केस की याद ताजा कर दी, जहां उसके ब्वॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला ने पहले तो श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके फ्रिज में रखे और फिर उसे ठिकाने लगा दिया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना रविवार रात पुलिस को दी थी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को फर्श पर सिर कटा शव पड़ा मिला और सिर फ्रिज के अंदर से बरामद किया गया. अधिकारी ने कहा, “शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई. सिर फ्रिज के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में मिला.”

पुलिस के अनुसार, महिला का पति इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है और उसने पुलिस के समक्ष कथित तौर पर आत्मसमर्पण कर दिया है. अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बारे में जान लें…श्रद्धा वालकर हत्याकांड दिल्ली का चर्चित आपराधिक मामला है, जिसमें 18 मई 2022 को श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप उनके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला पर लगे. पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी स्थित किराए के घर में दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद श्रद्धा की हत्या की गई. पुलिस ने आरोप लगाया कि इसके बाद शव के टुकड़े किए गए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया गया. मामला करीब छह महीने बाद नवंबर 2022 में सामने आया.

जांच के दौरान पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ हत्या तथा सबूत मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. जनवरी 2023 में दिल्ली पुलिस ने करीब 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. इसमें 180 से अधिक गवाहों के बयान के साथ फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल किया गया था. पुलिस की जांच में श्रद्धा से जुड़े डिजिटल साक्ष्य, लोकेशन डेटा और अन्य फॉरेंसिक सामग्री को भी मामले का हिस्सा बनाया गया. मई 2024 में पुलिस ने अदालत में करीब 3,000 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की, जिसमें अतिरिक्त डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्य शामिल थे.

About the Authorराकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंLocation :

Guwahati,Kamrup Metropolitan,Assam

First Published :

September 07, 2026, 11:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj