Rajasthan

Jalore News: बाइक पर पोस्टर, हाथ में माइक और फिल्मी अंदाज, निर्दलीय प्रत्याशी का अनोखा प्रचार वायरल

Last Updated:September 06, 2026, 12:03 IST

Nardaliya Candidates Unique Campaign: जालोर नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में निर्दलीय प्रत्याशी शेरू खान का अनोखा चुनाव प्रचार चर्चा का विषय बना हुआ है. बाइक पर पोस्टर और स्पीकर लगाकर गलियों में घूम रहे शेरू खान कभी बुजुर्गों के पैर छूकर तो कभी भगवान के कान में मन्नत कहकर वोट मांग रहे हैं. टूटी सड़कों और पानी के भराव के बीच हिंदी फिल्मी गानों पर अभिनय करते हुए प्रचार का उनका अंदाज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.ना बड़ा काफिला ना खर्च, बाइक पर निकले शेरू खान अनोखे अंदाज में मांग रहे वोटZoom

जालोर. स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर शहर में प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ने लगा है. जालोर नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है, जो इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रत्याशी शेरू खान बाइक पर पोस्टर और स्पीकर लगाकर वार्ड की गलियों में घूम-घूमकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं.

शेरू खान के प्रचार का अंदाज अन्य प्रत्याशियों से अलग नजर आ रहा है, वे कभी मंदिर में भगवान के कान में अपनी मन्नत कहकर आशीर्वाद मांगते दिखाई देते हैं तो कभी क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे समर्थन और वोट की अपील करते हैं, उनके इस अंदाज को देखने के लिए कई जगह लोगों की भीड़ भी जुट रही है.

टूटी सड़कों और पानी के भराव के बीच फिल्मी अंदाज में प्रचारप्रचार के दौरान शेरू खान वार्ड की समस्याओं को भी अपने तरीके से सामने रखने की कोशिश कर रहे हैं. वार्ड में पानी के भराव और टूटी सड़कों के बीच खड़े होकर वे हिंदी फिल्मी गानों पर अभिनय करते हुए लोगों से वोट मांगते नजर आते हैं. उनका यह अंदाज लोगों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर रहा है. प्रचार के दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. प्रत्याशी का कहना है कि चुनाव प्रचार में बड़े-बड़े साधनों और अधिक खर्च के बजाय वे सीधे लोगों के बीच जाकर अपनी बात रखने में विश्वास रखते हैं.

बाइक पर पोस्टर और स्पीकर लगाकर वे वार्ड की अलग-अलग गलियों में पहुंच रहे हैं और मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर रहे हैं. उनका यह प्रचार अभियान न केवल कम खर्च में लोगों तक पहुंचने का प्रयास है, बल्कि वार्ड की स्थानीय समस्याओं को भी चर्चा में ला रहा है. फिल्मी अंदाज, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने और अलग-अलग स्थानों पर लोगों से संवाद करने के कारण शेरू खान का प्रचार शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना होगा कि उनका यह अनोखा प्रचार तरीका चुनाव में मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाता है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jalor,Rajasthan

First Published :

September 06, 2026, 11:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj