40 की उम्र में 20 वाली फुर्ती, ब्रेंडन टेलर का एक हाथ से धांसू कैच, VIDEO ने दिलाई धोनी की याद

होमखेलक्रिकेट
40 की उम्र में 20 वाली फुर्ती, ब्रेंडन टेलर का एक हाथ से धांसू कैच, VIDEO
Last Updated:September 15, 2026, 16:19 IST
brendan taylor catch: पारी के 13वें ओवर में न्यूमैन न्यामहूरी ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया. उन्होंने जोश इंग्लिस को अपने जाल में विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया. फुल लेंथ गेंद को ड्राइव करने गए इंग्लिस के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल विकेट के पीछे गई. विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर ने सीधे हाथ की ओर फुल डाइव लगाते हुए एक हाथ से जबरदस्त कैच लपका.ब्रेंडन टेलर ने विकेट के पीछे लपका लाजवाब कैच.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. मैच की पहली पारी में जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर ने एक जबरदस्त कैच लेकर सुर्खियां बटोरीं. 40 साल के टेलर ने जोश इंग्लिस को आउट करने के लिए जबरदस्त डाइव लगाई और एक हाथ से कैच लेकर वाहवाही लूट ली. टेलर की फिटनेस देखकर ऐसा लगा जैसे कोई 20 साल का युवा खिलाड़ी ने छलांग लगाई. उनके वीडियो ने एमएस धोनी की याद दिला दी, जो इस तरह के कई कैच बड़ी आसानी से लपका करते थे.
पहली पारी के 13वें ओवर में टेलर ने यह हैरतअंगेज कारनामा किया. आखिरी गेंद पर जॉश इंग्लिस 4 रन बनाकर आउट हो गए. न्यूमैन न्यामहुरी की फुल लेंथ गेंद पर इंग्लिस ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर तेजी से विकेट के पीछे चली गई. मुस्तैद खड़े विकेटकीपर टेलर ने जरा भी देरी नहीं की और दाईं ओर एक फुल स्ट्रेच डाइव लगाते हुए एक हाथ से गेंद को लपक लिया. टेलर का यह कैच देखकर खुद बल्लेबाज भी यकीन नहीं कर पाया. हालांकि, इंग्लिस के पास पवेलियन का रास्ता देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.



