Health

क्या रात में चावल खाने से बढ़ता है मोटापा? जानें कितनी रोटी और चावल खाना सही

फरीदाबाद: अक्सर आपने घर में या अपने आसपास लोगों को कहते सुना होगा कि रात में चावल खाने से वजन बढ़ता है, रोटी खाओगे तो भी मोटापा बढ़ सकता है, इसलिए रात के खाने में कार्बोहाइड्रेट से दूर रहना चाहिए. लेकिन क्या वाकई ऐसा है. क्या सिर्फ रात में रोटी या चावल खाने से वजन बढ़ता है, या फिर इसके पीछे खाने की मात्रा, समय और पूरी डाइट का भी असर होता है. वजन घटाने वालों के मन में ऐसे कई सवाल रहते हैं. तो चलिए जानते हैं न्यूट्रीशन कंसलटेंट से कि रात में क्या, कितना और कब खाना सही है.

रात में रोटी चावल खाने से वजन बढ़ता है

क्या रात में चावल या रोटी खाने से वजन बढ़ता है. इस पर Local18 से बातचीत में फरीदाबाद सर्वोदय हॉस्पिटल की न्यूट्रीशन कंसलटेंट रितिका शर्मा बताती हैं कि नहीं, ऐसा नहीं होता है. रात में रोटी या चावल खाने से एकदम से आपका वजन नहीं बढ़ सकता है. लेकिन हां, जरूरी है कि आप यह ध्यान रखें कि इसके साथ क्या ले रहे हैं. अगर आप बाहर का खाना उसके साथ कुछ खा रहे हैं, तो रोटी से वजन नहीं बढ़ता. उसके साथ आप क्या खा रहे हैं और कितना फैट ले रहे हैं, यह मायने रखता है.

रितिका शर्मा बताती है कि देखिए, जब वजन बढ़ने लगता है, तो हम सामान्य तौर पर यही कहते हैं कि इस चीज से वजन बढ़ा है या उस चीज से वजन बढ़ा है. लेकिन सामान्य तौर पर आपका वजन लाइफस्टाइल पैटर्न की वजह से बढ़ता है. जैसे मान लीजिए आप एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं. तब आप रोटी वगैरह के साथ फैट से भरी हुई, घी लगी हुई या बहुत ज्यादा फैट वाला खाना ले रहे हैं, तो उससे जरूर वजन बढ़ सकता है. सिर्फ चावल या रोटी खाने से वजन नहीं बढ़ता है.

रात में चावल की कितनी मात्रा लेना सही

रात में चावल की कितनी मात्रा लेनी चाहिए. इस पर रितिका शर्मा बताती हैं कि आप आराम से एक या दो रोटी ले सकते हैं. अगर आप चावल ले रहे हैं, तो आधा प्लेट चावल ले सकते है. वजन घटाने में रात का खाना कैसा होना चाहिए. इस पर रितिका शर्मा बताती हैं कि सुबह का नाश्ता आपका हैवी होना चाहिए, दोपहर का खाना आपका हल्का होना चाहिए और रात का खाना तो आपका बिल्कुल हल्का होना चाहिए. जैसे खिचड़ी हो गई, दलिया हो गया, हल्की दाल और रोटी ले ली या हल्की दाल और चावल ले लिया. फैट वाला खाना लेने की ज्यादा जरूरत नहीं है.

देर रात खाना खाने से होने वाली परेशानी

रितिका शर्मा बताती हैं कि रोटी खाएंगे तो ही आपका वजन घटेगा, खाना नहीं खाएंगे तो वजन बढ़ता ही है. अगर आप देर से खाना खा रहे हैं और आपका खाने का पैटर्न ठीक नहीं है, तो भले ही आपका वजन तुरंत न बढ़े, लेकिन इसकी वजह से बाकी चीजें प्रभावित हो सकती हैं. जिसकी वजह से गैस्ट्रिक इश्यू होने लगते हैं. डाइजेशन में इश्यू होने लगता है. क्योंकि खाने का एक डाइजेशन टाइम होता है. रात में खाना खाने का सही समय करीबन 8 से 9 बजे के बीच में खा लेना चाहिए. चावल बनाने के तरीके आप बदल सकते हैं. चावल को फ्राई करने की बजाय खुले पानी में उबालकर उसका पानी गिराकर वह चावल आप खा सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj