Entertainment

‘रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट को मारा..’, फिर गुस्से से धधक गए राहुल भट्ट, तोड़ डाली थी उनकी पसली, हुआ पछतावा

Last Updated:September 30, 2026, 15:16 IST

राहुल भट्ट ने हाल में ही पूजा भट्ट और रणवीर शौरी के बीच हुए विवाद पर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने गुस्से में बहन के एक्स पति की पसली तोड़ दी थी. उन्हें अरेस्ट तक होना पड़ा था.'रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट को मारा..', फिर गुस्से से धधक गए राहुल भट्टZoom

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट का रिश्ता कभी रणवीर शौरी से था. दोनों का बहुत ही कड़वाहट भरा अंत रहा था और इसलिए दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था. अब पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने रणवीर शौरी को लेकर खुलासा किया है कि एक्टर ने उनकी बहन को प्रताड़ित किया था और मारा भी था. इसलिए वह भी गुस्से से धधक गए थे और उन्होंने रणवीर शौरी की गाड़ी तोड़ दी थी. इतना ही नहीं, उनकी पसली भी तोड़ दी थी. इन सब खुलासों के बीच उन्होंने रणवीर शौरी की तारीफ भी की और कहा कि उन्होंने बहुत अच्छे से परिस्थितियों को संभाला था.

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राहुल भट्ट ने अपने निजी जिंदगी को लेकर बातचीत की. यहीं उन्होंने पूजा भट्ट-रणवीर शौरी के रिश्तों को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘रणवीर शौरी और पूजा के बीच झगड़ा हुआ था. बहसबाजी के बीच रणवीर ने उन्हें तो कुछ मारा था. ये देखकर मैं आपा खो बैठा और मेरा रिएक्शन थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर था. मैंने गुस्से में उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और मैंने उनकी एक पसली भी तोड़ दी.’

राहुल भट्ट को अब होता है पछतावाराहुल भट्ट ने बताया कि इस हरकत से उन्होंने कानून अपने हाथ में लिया था और उन्हें इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी थी. उन्हें अरेस्ट किया गया और चार्ज भी लगा. अब सालों बाद उन्हें इस बात का पछतावा होता है कि उन्हें ओवररिएक्ट नहीं करना चाहिए था. वह बहुत अच्छे इंसान है. जब उनका जुर्म साबित हुआ तो वह आगे आए और कहा था कि जो बीत गया सो बीत गया.

रणवीर शौरी ने वापस ले लिया था केसराहुल भट्ट ने रणवीर शौरी की तारीफ करते हुए कहा कि वो ऐसी स्थिति थी कि कोई भी माफ नहीं करता. हर कोई पैसा ऐंठने के लिए तैयार रहते. उन्होंने केस वापस ले लिया. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं. जो उन्होंने किया वो कोई नहीं करता है.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 30, 2026, 15:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj