Entertainment

हाथों में चूडियां-माथे पर तिलक, गले में माता की चुनर, देसी गर्ल बनी प्रियंका चोपड़ा की बेटी, धूमधाम से मनाया दशहरा

Last Updated:October 21, 2026, 10:36 IST

प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत से बाहर रहती हैं, लेकिन देसी गर्ल आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है. वो हर भारतीय त्योहार को पूरे धूमधाम से मनाती हैं. बीते मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ दशहरा का जश्न मनाया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हों, लेकिन भारतीय त्योहारों और परंपराओं से उनका जुड़ाव अक्सर देखने को मिलता है. वो करवाचौथ से लेकर दिवाली तक सारे भारतीय त्योहारों का पूरा जश्न मनाती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

अब प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ घर पर दशहरा मनाया. एक्ट्रेस ने इस खास मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें पूरा परिवार पूजा-पाठ करता दिखाई दे रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से नवरात्रि मनाई और नवमी वाले दिन एक्ट्रेस ने कन्या पूजन भी की. प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें सबसे ज्यादा ध्यान छोटी मालती ने खींचा. मालती की फोटो देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें छोटी प्रियंका कह रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

Add as Preferred Source on Google

प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दशहरा सेलिब्रेशन की झलक दिखाई. तस्वीरों में मालती ट्रेडिशनल अंदाज में बेहद प्यारी नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली को बिलकुल देसी अंदाज में तैयार किया. मालती माथे पर तिलक, हाथों में चूड़ियां पहने बिलकुल देसी लुक में दिखीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की लाडली ने सूट पहना था और उसने गले में माता की चुनर डाल रखी थी जिसपर जय माता दी लिखा हुआ है. निक और प्रियंका ने पूरे रीति-रिवाजों से कन्या पूजन की जिस दौरान वो अपनी लाडली के पैर धोते दिखे. उनकी फोटोज पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास ने सबसे पहले शिवलिंग का अभिषेक किया. इसके बाद तीनों ने हवन किया गया, जिसमें प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ शामिल हुए. अब मालती की इन फोटोज को देख नेटिजेंस का कहना वो छोटी देसी गर्ल हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी. दोनों ने भारतीय और वेस्टर्न रीति-रिवाजों से शादी की रस्में निभाई थीं. इसके बाद जनवरी 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता बने. दोनों अक्सर अपनी लाडली के साथ सोशल मीडिया पर प्यारी फोटोज शेयर करते रहते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 7 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज पिंक में देखा गया था. अब वो एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू लीड रोल में दिखने वाले हैं. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 21, 2026, 10:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj