Rajasthan

पिता ने नहीं दिलाई कार तो बेटे ने ग्राइंडर से काट दिया गला, पाली के कारोबारी की हत्या से दहला महाराष्ट्र

Last Updated:October 21, 2026, 11:51 IST

महाराष्ट्र के पालघर से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मूल रूप से राजस्थान के पाली (देसूरी) के रहने वाले 59 साल के बर्तन व्यापारी मोहनलाल परमार की उनके ही सगे बेटे मुकेश परमार ने बेरहमी से हत्या कर दी. बेटे को नई कार खरीदनी थी और इसके लिए वह पिता से जिद कर रहा था. जब पिता ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से में अंधे हो चुके बेटे ने बाजार से टाइल काटने वाली इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन खरीदी और उसी से अपने पिता का गला काट डाला.पिता ने नहीं दिलाई कार तो बेटे ने ग्राइंडर से काट दिया गला, गुजरात से गिरफ्तारZoomमर्डर

पाली. महाराष्ट्र के पालघर में नई कार खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि 25 साल के मुकेश परमार ने इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन से अपने पिता मोहनलाल परमार का गला काट दिया. मोहनलाल मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के देसूरी के रहने वाले थे. करीब 30 साल से महाराष्ट्र में रहकर बर्तनों का कारोबार कर रहे थे. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, मोहनलाल पालघर के नवली रामनगर इलाके में रहते थे. रविवार शाम करीब 5 बजे घर पर उनके साथ दूसरे नंबर का बेटा मुकेश भी था. नई कार खरीदने के लिए मुकेश ने पिता से पैसे मांगे थे. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया.

आरोप है कि झगड़े के बाद मुकेश हार्डवेयर की दुकान से टाइल काटने वाली इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन खरीदकर घर आया. इसके बाद उसने उसी मशीन से पिता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद भागा गुजरात

पुलिस ने आरोपी मुकेश की तलाश शुरू की. उसके गुजरात के भरूच में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया. पोस्टमॉर्टम के बाद मोहनलाल का शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन शव लेकर राजस्थान के देसूरी पहुंचे, जहां मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया.

About the AuthorLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 21, 2026, 11:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj