World

Mysterious Place on Earth: Eye of Sahara| रेगिस्तान में रहस्यमयी दैत्य की आंख एलियंस से कनेक्शन या कोई चमत्कार? अंतरिक्ष से भी दिखती है साफ-साफ

Last Updated:October 29, 2026, 06:31 IST

Mysterious Eye in Dessert: जैसे ही आपकी नजर इस अजीबोगरीब नजारे पर पड़ेगी आप परेशान हो उठेंगे. करीब 50 किलोमीटर में फैली इस रहस्यमयी संरचना को देखकर ऐसा लगता है, जैसे धरती पर किसी विशालकाय आंख की आकृति उभर आई हो. इसे लेकर एलियंस से जुड़ी कल्पनाएं भी की जाती हैं, लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है.

अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में एक ऐसी गोलाकार संरचना मौजूद है, जिसे देखकर लगता है मानो धरती पर किसी विशाल आंख की आकृति बनी हो. इसे रिचट स्ट्रक्चर या ‘सहारा की आंख’ कहा जाता है. इसकी खासियत है कि ऊपर से देखने पर इसमें कई गोल छल्ले नजर आते हैं. यह प्राकृतिक संरचना मॉरिटानिया में स्थित है और अपने अनोखे आकार के कारण दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

रिचट स्ट्रक्चर को देखकर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या यहां कभी एलियंस का अंतरिक्ष यान उतरा था? इसके गोल छल्ले और विशाल आकार इसे किसी काल्पनिक अंतरिक्ष ठिकाने जैसा रूप देते हैं. हालांकि, एलियंस से इसके संबंध का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसकी बनावट को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने चट्टानों और भूगर्भीय प्रक्रियाओं का अध्ययन किया है. मौजूदा जानकारी इसे एक प्राकृतिक भूवैज्ञानिक संरचना बताती है.

जियोलॉजी साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, रिचट स्ट्रक्चर का व्यास लगभग 30 मील यानी 50 किलोमीटर है. यह उत्तर-पश्चिम अफ्रीका के मॉरिटानिया में अद्रार पठार पर, औआडेन के पास स्थित है. इसकी गोलाकार परतें दूर से किसी आंख जैसी दिखाई देती हैं. ये इतनी विशाल है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है. यही वजह है कि यह पृथ्वी की सबसे अनोखी प्राकृतिक आकृतियों में गिनी जाती है.

Add as Preferred Source on Google

जब अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार इस संरचना को अंतरिक्ष से देखा, तो अनुमान लगाया गया कि शायद यह किसी उल्कापिंड के टकराने से बना गड्ढा है. इसकी गोल बनावट इस विचार की वजह बनी लेकिन बाद के अध्ययनों में इसकी भूवैज्ञानिक प्रकृति को बेहतर तरीके से समझा गया. वैज्ञानिकों ने पाया कि यह उल्कापिंड के प्रभाव से बना सामान्य क्रेटर नहीं है. इसकी उत्पत्ति के पीछे पृथ्वी के भीतर और सतह पर लंबे समय तक चली प्राकृतिक प्रक्रियाएं जिम्मेदार हैं.

रिचट स्ट्रक्चर का निर्माण किसी एक घटना से नहीं, बल्कि कई भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं के मेल से हुआ माना जाता है. इसमें जमीन का ऊपर उठना, चट्टानों की अलग-अलग परतों का बनना और लंबे समय तक उनका कटाव शामिल है. इन प्रक्रियाओं के कारण चट्टानों की अलग-अलग परतें सतह पर दिखाई देने लगीं. परिणामस्वरूप यहां गोलाकार छल्लों जैसा पैटर्न उभर आया. इसी अनोखी बनावट ने इसे भूविज्ञान के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण बना दिया है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की रिपोर्ट के मुताबिक रिचट स्ट्रक्चर के निर्माण को एक ऐसे भूवैज्ञानिक गुंबद से जोड़ा गया है, जो समय के साथ कठोर हुआ और फिर कटाव के कारण उसकी अलग-अलग चट्टानी परतें उजागर हो गईं. इन परतों के घिसने और सामने आने से गोलाकार आकृति बनी. इस तरह इसकी बनावट को समझने में भूगर्भीय बदलावों और प्राकृतिक कटाव की अहम भूमिका मानी जाती है.(सभी फोटो क्रेडिट- नासा)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.First Published :

October 29, 2026, 06:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj