Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: मानसून करने जा रहा है खेल, 90KM की रफ्तार से हवा, 19 राज्यों में घटाटोप बारिश, मौसम पर IMD का लेटेस्ट अलर्ट

होमताजा खबरदेश
मानसून करने जा रहा है खेल, 90KM की रफ्तार से हवा, 19 राज्यों में घटाटोप बारिश
Last Updated:June 16, 2026, 08:55 IST
Aaj Ka Mausam Live: देश में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव मोड में दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने 16 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी और उत्तरी भारत में वज्रपात और पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है. वहीं मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे के भीतर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है. पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और भूस्खलन की चेतावनी जारी हुई है. मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ख़बरें फटाफट
दिल्ली समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और 90KM प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट. (फोटो AI)
Today Weather Live: देश का मौसम इस समय बदलाव से गुजर रहा है. कई राज्यों में बारिश और तूफान डर सता रहा है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा चेतावनी बताती है कि आने वाले 24 से 72 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं. मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. लेकिन इसके साथ आ रही तेज हवाएं, बिजली और भारी बारिश लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा सकती हैं. IMD ने साफ कहा है कि 19 राज्यों में मौसम अचानक खतरनाक रूप ले सकता है. कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. इसका मतलब सिर्फ बारिश नहीं, बल्कि पेड़ उखड़ने, बिजली गिरने और ट्रैफिक ठप होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं. खासकर किसानों के लिए यह समय बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.
मानसून की चाल इस बार काफी दिलचस्प और थोड़ी चिंताजनक भी मानी जा रही है. दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश तेजी पकड़ रही है, जबकि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गर्मी अब भी अपना असर दिखा रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से नमी बढ़ने के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है. मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है. वहीं, यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज तूफानी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी आशंकाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है.
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों के भीतर मानसून मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्रवेश कर सकता है.
देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम का मिजाज मिनटों में बदलता दिखाई दे रहा है. सुबह तेज धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा जा रहे हैं. कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां अब खतरनाक स्तर तक पहुंचती दिख रही हैं. मौसम विभाग का मानना है कि उत्तरी हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अगले कुछ दिन बेहद सक्रिय मौसम बना रहेगा.
दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ा दिया है. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. वहीं, दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है.
मौसम संबंधी चेतावनी
मुख्य बिंदु
(i) दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज, 15 जून 2026 को आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों और तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड व बिहार के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है।
(ii) अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा… pic.twitter.com/3UEQCvgMBW
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2026



