Sports

अभिषेक की तूफानी फिफ्टी, क्लासेन का करिश्माई कैच, सीएसके-हैदराबाद मैच के टॉप मोमेंट्स

Last Updated:April 18, 2026, 23:53 IST

csk vs srh top moments: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों से हैदराबाद ने 194 रन का स्कोर बनाया था, जिसे एसआरएच के गेंदबाज डिफेंड करने में कामयाब रहे. चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलकर 184/8 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आइए इस मुकाबले के टॉप मोमेंट्स पर नजर डालते हैं.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 194 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. वहीं, आईपीएल में उन्होंने संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने की उपलब्धि हासिल की.

पावरप्ले में ट्रेविस हेड और अभिषेक ने तूफानी शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के मुकेश चौधरी ने पावरप्ले की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लेकर हैदराबाद को बड़े झटके दिए. मुकेश ने पहले हेड को चलता किया और अगली ही गेंद पर ईशान किशन को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई. हेड 23 रन बनाकर आउट हुए.

चेन्नई सुपर किंग्स को अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट संजू सैमसन की सतर्कता की वजह से मिला. पारी के आठवां ओवर लेकर आए जेमी ओवरटन की आखिरी गेंद को अभिषेक ने थर्ड मैन की ओर खेलना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले का महीन बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में समा गई. गेंदबाज ने कोई अपील नहीं की, जबकि सैमसन कैच लेते ही विकेट का जश्न मनाने लगे. फिर सैमसन के कहने पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने डीआरएस लिया, जिसमें पता चला कि गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ है.

Add as Preferred Source on Google

हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में अपना 10वां अर्धशतक जमाया. क्लासेन ने पारी के 16वें ओवर में नूर अहमद की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर फिफ्टी पूरी की. 32 गेंदों में क्लासेन ने यह पचासा पूरा किया. क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अंशुल कंबोज ने अपना शिकार बनाया. अंतिम ओवरों में अंशुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-तीन विकेट चटकाए, जिससे हैदराबाद की टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी.

चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा मुकेश चौधरी ने दो विकेट चटकाए और गुरजपनीत सिंह को एक सफलता मिली. ओवरटन ने 7-15 ओवर के बीच अपने तीनों विकेट चटकाए. ऐसा करने वाले वह चेन्नई के चौथे गेंदबाज बने.

First Published :

April 18, 2026, 23:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj