अक्षय कुमार की मुरीद हुईं अक्षरा सिंह, तस्वीरें शेयर करते हुए तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- मैं बेहद आभारी हूं

Last Updated:June 25, 2026, 11:13 IST
भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह अक्षय कुमार की मुरीद हो गई हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साथ अपनी कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अक्षरा ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया. अक्षरा ने कैप्शन में लिखा कि वह अक्षय कुमार के साथ काम करके आभारी महसूस कर रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हैं.
ख़बरें फटाफट
अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की तस्वीरें हुईं वायरल.
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बहुत जल्द फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी. इस मूवी में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘घिस घिस घिस’ गाने पर धमाकेदार डांस परफॉर्म किया है. इस बीच अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने इस पल को सपना सच होने जैसा बताया और कहा कि वह अक्षय कमार की विनम्रता और सादगी की फैन हैं.
मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ मंच साझा करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. उन्होंने लिखा, ‘खिलाड़ी कुमार के साथ यादगार मुरादाबाद. कभी अक्षय कुमार सर को स्क्रीन पर देखकर तालियां बजाती थी, आज उनके साथ मंच साझा कर रही हूं.’
View this post on Instagram



