Sports

प्रभसिमरन सिंह का एक और धमाका, लगातार दूसरे मैच में ठोका अर्धशतक

होमखेलक्रिकेट

प्रभसिमरन सिंह का एक और धमाका, लगातार दूसरे मैच में ठोका अर्धशतक

Last Updated:April 28, 2026, 20:36 IST

Prabhsimran Singh Fifty: पंजाब किंग्स के दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है. आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में प्रभसिमरन ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. पिछले मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी.प्रभसिमरन सिंह का एक और धमाका, लगातार दूसरे मैच में ठोका अर्धशतकZoomप्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों में बनाई फिफ्टी.

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों में 59 रन की पारी खेली. यह उनका आईपीएल 2026 में लगातार दूसरा अर्धशतक है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 76 रन बनाए थे. मुल्लांपुर में प्रियांश आर्य के साथ ओपनिंग करते हुए प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स को तेज शुरुआत दिलाई. प्रियांश 29 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी जाए रखी. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली के साथ मिलकर 59 रन जोड़े. कोनोली भी 30 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद प्रभसिमरन 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर 35 गेंदों में अर्धशतक तक पहुंचे.

इसी के साथ प्रभसिमरन आईपीएल इतिहास में पीबीकेएस की तरफ से सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए. यह प्रभसिमरन सिंह का पंजाब किंग्स की तरफ से 12वां पचासा था. साल 2019 में आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले प्रभसिमरन ने अब तक सभी 8 सीजन पंजाब किंग्स की तरफ से ही खेले हैं. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह कारनामा किया. वहीं, दूसरे पायदान पर मौजूद शॉन मार्श ने 21 बार ऐसा किया. क्रिस गेल (11) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.

पंजाब किंग्स ने बनाए 222 रनइस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए. प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ पहले विकेट के लिए 2.5 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की. प्रियांश 11 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 59 रन जुटाए. कूपर 14 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस टीम ने 8.2 ओवरों में 96 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद प्रभसिमरन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 34 गेंदों में 48 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. प्रभसिमरन 44 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अय्यर ने 30 रन की पारी खेली.

इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद मार्कस स्टोइनिस (22 गेंदों में नाबाद 62 रन) ने सूर्यांश हेगड़े (नाबाद 3) के साथ 12 गेंदों में 41 रन जुटाकर टीम को 222/4 के स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से यश राज ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 28, 2026, 20:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj