Health

Apple vs Banana: सेहत की जंग में कौन है ज्यादा ताकतवर? सेब या केले, यहां जानें सही जवाब

Apple vs Banana: स्वस्थ रहने के लिए हम अक्सर अपने आहार में फलों को शामिल करते हैं. लेकिन जब तुलना करने की बात आती है, तो यह सवाल उठता है. आखिर में ज़्यादा फ़ायदेमंद कौन सा है सेब या केला? दोनों ही फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, फिर भी उनके फ़ायदे अलग-अलग होते हैं. आइए जानते हैं कि अलग-अलग मामले में कौन सा फल बेहतर साबित होता है…

सेबहेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और वज़न को नियंत्रित रखने में मदद करता है. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. यही वजह है कि यह कहावत “रोज़ एक सेब खाओ, डॉक्टर को दूर भगाओ” इतनी मशहूर है.

केला केले तुरंत ऊर्जा पाने का सबसे अच्छा स्रोत हैं. इनमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन B6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को मज़बूत बनाने और शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में मदद करते हैं. यही कारण है कि एथलीट और जिम जाने वाले लोग केले खाना पसंद करते हैं।

वज़न घटाने के लिए फायदेमंदजब वज़न घटाने की बात आती है, तो सेब को एक बेहतर विकल्प माना जाता है, क्योंकि उनमें कैलोरी कम और फ़ाइबर ज़्यादा होता है. दूसरी ओर, अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिए या आप कमज़ोरी महसूस कर रहे हैं, तो केले ज़्यादा असरदार साबित होते हैं.

पाचन के लिए के लिए फायदेमंदपाचन के लिए इन दोनों के अपने-अपने अलग फ़ायदे हैं. सेब आंतों को साफ़ रखने में मदद करते हैं, जबकि केले कब्ज़ और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं. इसके अलावा, केले पेट को ठंडक देते हैं और लंबे समय तक भूख को दूर रखने में मदद करते हैं.

दिल के लिए फायदेमंदजब दिल की सेहत की बात आती है, तो ये दोनों ही फ़ायदेमंद हैं सेब अपने एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से, और केले अपने पोटैशियम की वजह से. इसलिए, यह कहना सही नहीं होगा कि इनमें से कोई एक दूसरे से पूरी तरह बेहतर है.

कौन है सबसे फायदेमंदजब दिल की सेहत की बात आती है, तो ये दोनों ही फ़ायदेमंद हैं. सेब अपने एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से, और केले अपने पोटैशियम की वजह से. इसलिए, यह कहना सही नहीं होगा कि इनमें से कोई एक दूसरे से पूरी तरह बेहतर है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj