Bajra Tikki Recipe | Dholpur Winter Food | Healthy Winter Snacks | Bajra Til Gud Tikki |Winter Superfood India | Bajra Snacks Health Benefits | Dholpur Cuisine

Last Updated:December 29, 2025, 12:55 IST
Bajre ki Tikki Recipe: धौलपुर के डांग क्षेत्र में सर्दियों में विशेष रूप से बाजरा की टिक्की बनाई जाती है. यह टिक्की बाजरा, तिल और गुड़ से तैयार होती है, जो स्वाद में लाजवाब और स्वास्थ्यवर्धक होती है. बाजरा पोषण से भरपूर है, तिल कैल्शियम और मिनरल्स देता है, जबकि गुड़ ऊर्जा और गर्माहट बढ़ाता है. सर्दियों में इसे खाना शरीर को ताकत और गर्माहट देने के साथ प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है. यह पारंपरिक व्यंजन स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र में सर्दी के मौसम में बाजरा,सफ़ेद तिल और गुड़ की खास टिक्की बनाई जाती है डांग क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में बनाई जाने वाली यह खास डिश गांव के बुजुर्गों को काफी पसंद आती है. क्योंकि सर्दियों के मौसम में बाजरा और गुड़ से बनी यह टिक्की बुजुर्गों के शरीर को गर्म रखने का काम करती है. और इसे खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता रहता है.
बाजरा और गुड़ से बनी यह टिक्की छोटे बच्चों को भी बेहद पसंद आती है. सर्दियों में बाजरा, गुड, और सफेद तिल से बनाई जाने वाली ये स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक टिक्की 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और इसे बनाने की रेसिपी भी बहुत आसान है.
बाजार की टिक्की बनाने की रेसिपीबाजार की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले तिल को गर्म पानी से अच्छे से धो लेना चाहिए फिर इस धुली हुई तिल को धूप में सुखाया जाता है. अब इसके बाद बाजरा के आटे को छान लें और अब इसके बाद गैस पर कढ़ाई को रखेंगे उसमे पानी को गर्म करेंगे और गर्म पानी में गुड़ को डालकर अच्छा घोल तैयार कर लेंगे.
अब बाजरे की टिक्की बनाने के लिए बाजरे के आटे में धुली हुई सफेद तिल को मिला दें और इसके बाद गुड़ से तैयार घोल में तिल मिले हुए बाजरे के आटे को धीरे-धीरे अच्छे से इस घोल में डालते रहें. अब इसके बाद बाजरा तिल और गुड़ के बने घोल को अच्छे तरीके से आटे की तरह हाथों से इसे गुँदे और मुलायम हो जाने तक इसे गूदते रहें और फिर इसे 10 मिनट तक इसे ढक कर रख दें.
10 मिनट बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल कर लें इसके बाद गैस को जलाकर उस पर कढ़ाई रख दें और कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और तेल गर्म होने के बाद गैस की आंच को मीडियम कर दें.
शरीर को गर्म रखने का काम करतीअब इसके बाद गुड, बाजारा, और तिल से तैयार हुई गोल लोइयों को तेल में डालें और धीरे-धीरे इन टिक्कियों को सुनहरा होने तक और सुनहरा होने के बाद इन टिक्कियों को तेल से निकाल लें और बाजरा गुड़ और तिल से बनी स्वादिष्ट टिक्की बनकर तैयार हो जाएगी. जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का काम करती हैं. बाजरा और गुड़ और तिल से तैयार इस खास टिक्की को सुबह नाश्ता के रूप में भी खा सकते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
December 29, 2025, 12:55 IST
homelifestyle
वाह क्या टेस्ट है! धौलपुर की बाजरा-तिल-गुड़ टिक्की जरूर ट्राई करें



