Entertainment

आयुष्मान खुराना का को-स्टार, डेब्यू फिल्म से मिला बड़ा सम्मान, सुपरहिट देकर भी 2 साल रहा बेरोजगार

Last Updated:July 07, 2026, 04:01 IST

बॉलीवुड में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मनजोत सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ही ऐसी दमदार फिल्म से की थी, जिसने उन्हें पहली ही फिल्म में फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड दिला दिया. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता.आज वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी शानदार कॉमिक टाइमिंग वाले कलाकारों की बात होती है, तो मनजोत सिंह का नाम जरूर लिया जाता है. अपनी बेहतरीन कॉमेडी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. खास बात यह है कि मनजोत ने अपने करियर की शुरुआत ही ऐसी फिल्म से की, जिसने उन्हें पहली ही फिल्म में फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड दिला दिया.

मनजोत सिंह का जन्म 7 जुलाई 1992 को नई दिल्ली के एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता परमजोत सिंह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां अमृत कौर सिंह गृहिणी हैं. मनजोत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी दिल्ली से ही पूरी की.

मनजोत ने साल 2008 में फिल्म ‘ओए लकी! लकी ओए!’ से बॉलीवुड में कदम रखा. पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया. इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. किसी भी नए कलाकार के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

Add as Preferred Source on Google

इस कॉमेडी फिल्म में अभय देओल लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. अभय देओल और मनजोत सिंह (Manjot Singh) के अलावा फिल्म में परेश रावल, नीतू चंद्रा, मनु ऋषि, ऋचा चड्ढा और अर्चना पूरन सिंह भी अहम रोल में नजर आए थे.

इसके बाद मनजोत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया. उनकी चर्चित फिल्मों में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘फुकरे’, ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘फुकरे 3’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘उड़ान’ और ‘सपनों की रानी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

फिल्मों के अलावा मनजोत सिंह टीवी के लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के तीसरे सीजन में भी नजर आ चुके हैं. यहां भी उन्होंने अपने अलग अंदाज से दर्शकों का एंटरटेन किया.बहुत कम लोग जानते है कि फुकरे की सफलता के बाद भी उन्हें कोई अच्छी भूमिका नहीं मिल रही थी और ये सूखा लगभग दो सालों तक जारी रहा. उन्होंने कहा कि सही मौके का इंतजार करना आसान नहीं था.

आज मनजोत सिंह बॉलीवुड के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है. हर नए प्रोजेक्ट के साथ वह दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहे हैं और यही वजह है कि उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है.

बता दें फिल्मों में तो उनके रोल की एंट्री होते ही थिएटर तालियों से गड़गड़ाने लगते थे. अपने करियर में उन्होंने जो किरदार निभाए, उनमें जान फूंक दी है. उनका लाली वाला किरदार तो लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj