Baran News: धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर हंगामा, हिंदू संगठनों ने युवक को पुलिस के हवाले किया

Last Updated:August 08, 2026, 17:31 IST
Baran News: बारां शहर में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर हंगामा हो गया. हिंदू संगठनों के लोगों ने एक युवक संजय को कथित तौर पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि अभी धर्म परिवर्तन के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.
बारां. शहर में धर्म परिवर्तन को लेकर उस समय हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान संजय के रूप में बताई जा रही है, हिंदू संगठन के लोगों ने उस पर लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस ने फिलहाल धर्म परिवर्तन कराए जाने की पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को सूचना मिली थी कि शहर में एक व्यक्ति कथित तौर पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए समझा रहा है. सूचना मिलने के बाद संगठन के लोगों ने संबंधित व्यक्ति पर नजर रखना शुरू कर दिया. इसी दौरान उसे शहर के चारमूर्ति चौराहे के पास कथित तौर पर एक दंपति से धर्म परिवर्तन को लेकर बातचीत करते हुए पकड़ लिया गया.
युवक को पकड़ने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग उसे पैदल ही कोतवाली थाने लेकर पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में संगठन के लोग भी थाने पहुंच गए. इससे कुछ समय के लिए थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले को लेकर चर्चा का माहौल बन गया. संगठन के लोगों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक संजय लोगों को विभिन्न प्रकार के लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था. उनका कहना है कि युवक की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उसकी निगरानी की और कथित तौर पर लोगों से बातचीत करते हुए उसे पकड़ा.
पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
मामले की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ ही युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस की ओर से अभी तक धर्म परिवर्तन कराए जाने या इसके लिए प्रेरित किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस आरोपों से जुड़े तथ्यों, युवक की गतिविधियों और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Baran,Rajasthan
First Published :
August 08, 2026, 17:31 IST



