Health

गैस, कब्ज और थकान से परेशान? गर्मियों में पिएं ये शरबत, सेहत में आएगा जबरदस्त बदलाव

Last Updated:April 20, 2026, 03:01 IST

गर्मी में पेट की दिक्कतें और शरीर में पानी की कमी आम हो जाती है. ऐसे मौसम में बेल का शरबत एक प्राकृतिक और हेल्दी ड्रिंक माना जाता है, जो पेट को राहत देने के साथ शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी देता है.

ख़बरें फटाफट

गैस, कब्ज और थकान से परेशान? गर्मियों में पिएं ये शरबत, सेहत में आएगा चेंजZoom

गर्मी का मौसम आते ही पेट से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ने लगती हैं. अपच, गैस, कब्ज, पेट फूलना और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. तेज धूप और ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे समय में लोग राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाले ठंडे पेय पीते हैं, लेकिन इनमें अक्सर ज्यादा चीनी और कृत्रिम तत्व होते हैं. इसके बजाय घर पर बना बेल का शरबत कहीं ज्यादा हेल्दी, सस्ता और प्राकृतिक विकल्प माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ अंदर से तरोताजा रखने में भी मदद करता है.

आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल का शरबत गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने का पारंपरिक और असरदार उपाय है. बेल फल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे गर्मियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा भी मिलती है.

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्तबेल में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसे पीने से कब्ज, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. यह पेट साफ रखने में भी सहायक माना जाता है.

दस्त और डायरिया में फायदेमंदगर्मी के मौसम में दस्त और पेट खराब होने की शिकायत बढ़ जाती है. बेल का शरबत पेट को शांत रखने और दस्त की समस्या में राहत देने वाला घरेलू उपाय माना जाता है. गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस कर सकता है. बेल का शरबत शरीर को ठंडक देता है, पानी की कमी से बचाता है और दिनभर ताजगी बनाए रखने में मदद करता है.

त्वचा और रक्त शुद्धि के लिए अच्छाबेल का शरबत शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद कर सकता है. इसे पीने से खून साफ रखने में सहायता मिलती है, जिसका असर त्वचा पर भी दिख सकता है. इससे त्वचा स्वस्थ और निखरी हुई नजर आ सकती है. कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि बेल का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल संतुलित रखने में मदद कर सकता है. इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रखने में सहायता मिल सकती है.

About the AuthorVividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 20, 2026, 03:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj