आबूरोड में घर किराए पर लेने से पहले जरूर देखें ये टॉप इलाके, बजट और सुविधाओं का मिलेगा बेस्ट कॉम्बिनेशन

Last Updated:June 27, 2026, 17:18 IST
Sirohi Top Safest Colonies: अगर आप सिरोही जिले के आबूरोड शहर में किराए पर मकान तलाश रहे हैं, तो सही लोकेशन का चयन आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना सकता है. शहर की कई कॉलोनियां बेहतर सड़क संपर्क, बाजार, स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं के कारण लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं. रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजार के आसपास के इलाके नौकरीपेशा लोगों के लिए सुविधाजनक माने जाते हैं, जबकि शांत और व्यवस्थित रिहायशी कॉलोनियां परिवारों के लिए बेहतर विकल्प हैं. इन क्षेत्रों में पानी, बिजली और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी अपेक्षाकृत अच्छी उपलब्ध रहती हैं. बजट के अनुसार आबूरोड में अलग-अलग श्रेणी के किराए के मकान आसानी से मिल सकते हैं. मकान लेने से पहले आसपास की सुविधाएं, आवागमन, सुरक्षा और किराया अवश्य जांच लें.
जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन से सबसे नजदीकी रहवासी इलाका गांधीनगर क्षेत्र हैं. इस क्षेत्र में आपको कम किराए पर रहने के लिए मकान और कमरा मिल सकता है. रेलवे ट्रेक के दूसरी तरफ बसा ये इलाका शहर की आधी आबादी वाला क्षेत्र है. यहां से रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र 1 किलोमीटर और नेशनल हाइवे और इंडस्ट्रियल एरिया भी पास में ही है.
आबूरोड शहर से सटा तरतोली ग्रामीण क्षेत्र से सटा रहवासी इलाका है. यहां काफी रहवासी डेवलप कॉलोनियां है. जहां आपको अच्छे सुविधाओं से युक्त मकान या कमरे रहने के लिए मिल सकते है. यहां से नेशनल हाइवे 3 किलोमीटर और बस स्टेंड–रेलवे स्टेशन दो से ढाई किलोमीटर की दूरी पर है.
शहर का मानपुर रहवासी इलाका सबसे अच्छे रहवासी इलाकों में से एक है. यहां विकसित हो रही कई नई कॉलोनियों में आपको किराए पर मकान आसानी से मिल जाएगा. यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अलावा पास ही हवाई पट्टी और आबूरोड–रेवदर स्टेट हाइवे और आबूरोड–माउंट आबू मार्ग है. यहां से आपको बड़े शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर और उदयपुर शहरो के लिए बस की सुविधा भी मिल जायेगी. मानपुर से मुख्य बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन की दूरी 3 से 3.5 किलोमीटर है.
Add as Preferred Source on Google
शहर की सबसे पॉश रहवासी कॉलोनी में आपको हर आवश्यक सुविधाओं वाले मकान मिल जाएंगे. अगर आप रीको इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास मकान ढूंढ रहे हैं, तो ये कॉलोनी सबसे बेस्ट है. महंगे मकानों और सुविधाओं की वजह से आपको यहां थोड़ा ज्यादा किराया देना पड़ सकता है.
आबूरोड शहर से सटा सांतपुर रहवासी इलाका ग्रामीण क्षेत्र में आता हैं, लेकिन यहां काफी सुविधाओं युक्त विकसित कॉलोनियां हैं, जहां आपको अच्छे मकान या कमरे रहने के लिए मिल सकते हैं. यहां से रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड की दूरी 2 से ढाई किलोमीटर है. रीको इंडस्ट्रियल एरिया भी यहां से पास में ही है.
आबूरोड शहर में अगर आप प्रकृति के करीब घर किराए पर ढूंढ रहे है, तो अरावली की तलहटी में बनी कॉलोनियां आपके लिए बेस्ट है. माउंट आबू के पहाड़ों के तलहटी वाले इलाके को तलहटी क्षेत्र के नाम से जाना जाता है. यहां कई रहवासी कोलोनिया आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर डेवलप की गई है. जहां आपको अच्छे मकान मिल सकते है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



