Rajasthan

Jaipur: दो सांडों की ऐसी भिड़ंत, भागते नजर आए लोग, मनोहरपुर का VIDEO हुआ वायरल

Last Updated:August 08, 2026, 10:22 IST

Manoharpur Bull Fight Viral Video: जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर कस्बे में बेसहारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. नगरपालिका की उदासीनता के चलते मुख्य बाजारों और चौराहों पर दिनभर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है. हाल ही में गांधी चौक में दो सांडों की हिंसक लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इन मवेशियों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideदो सांडों की ऐसी भिड़ंत, भागते नजर आए लोग, मनोहरपुर का VIDEO हुआ वायरलZoomगांधी चौक में भिड़े दो सांड, मची अफरा-तफरी, VIDEO वायरल

Manoharpur: जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के मनोहरपुर कस्बे में आवारा और बेसहारा मवेशियों की बढ़ती संख्या आम जनता के लिए सिरदर्द बन चुकी है. कस्बे के मुख्य रास्तों, व्यस्त बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दिन-रात मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है. स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि आए दिन बीच सड़क पर सांड आपस में हिंसक रूप से लड़ते हुए नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर सीधा संकट खड़ा हो गया है.

हाल ही में मनोहरपुर के व्यस्ततम क्षेत्र गांधी चौक से एक भयानक दृश्य सामने आया है. यहाँ बीच सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए. दोनों सांडों के बीच काफी देर तक चली इस लड़ाई के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई. सड़क पर अचानक हुई इस भिड़ंत के कारण दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह ठप हो गया. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद सांडों की इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई राहगीर गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बच गया.

Bull Fight Viral Video: जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर कस्बे में बेसहारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. नगरपालिका की उदासीनता के चलते मुख्य बाजारों और चौराहों पर दिनभर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है. हाल ही में गांधी चौक में दो सांडों की हिंसक लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है pic.twitter.com/g8JjyTF8DH

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj