Entertainment

‘भाई, आपके साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे’, सलमान खान ने नम आंखों से दी प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि

Last Updated:August 05, 2026, 20:39 IST

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने जाने माने अभिनेता प्रदीप रावत के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने पुराने दोस्त को श्रद्धांजलि दी है. इस पोस्ट में सलमान ने एक्टर संग अपनी एक फोटो शेयर की है.

ख़बरें फटाफट

'भाई, आपके साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे', सलमान ने प्रदीप रावत को किया याद Zoomसलमान की वायरल हो रही पोस्ट

नई दिल्ली. बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर प्रदीप रावत के निधन के बाद पूरी इडंस्ट्री सदमे में हैं.लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. अब सलमान खान ने भी पोस्ट शेयर कर अपने दोस्त प्रति दुख जाहिर किया है.

एक्टिंग की दुनिया में अपनी अदायगी से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं हैं. उनके इस दुनिया से जाने के बाद से ही इडंस्ट्री के लोग उनके निधन पर गहरा दुख जता रहे हैं. अब सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘बागी: ए रिबेल फॉर लव’ का एक सीन शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘भाई, आपके साथ कई अच्छे पल बिताए. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.’सलमान और प्रदीप रावत ने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी: ए रिबेल फॉर लव’ में साथ काम किया था. इस फिल्म में सलमान ने साजन सूद का किरदार निभाया था, जबकि प्रदीप रावत बुद्धा के रोल में नजर आए थे.

फिल्म में किया था साथ काम

ये सेलेब्स भी दे रहे श्रद्धांजलि

74 साल के प्रदीप रावत का निधन मंगलवार रात हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कैंसर से जूझ रहे थे और कुछ समय पहले उनकी बीमारी फिर से लौट आई थी. अब तक कई लोग उनकी याद में पोस्ट कर चुके हैं. इनमें वरिष्ठ अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने भी अपने पुराने साथी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘महाभारत’ का एक सीन शेयर किया और लिखा कि प्रदीप रावत के साथ काम करने का अनुभव हमेशा याद रहेगा. उन्होंने कहा कि अश्वत्थामा के किरदार में प्रदीप का दमदार अभिनय, उनका समर्पण और शानदार व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा.

बता दें कि बी.आर. चोपड़ा के मशहूर पौराणिक शो ‘महाभारत’ में सुरेंद्र पाल सिंह ने गुरु द्रोणाचार्य का किरदार निभाया था, जबकि प्रदीप रावत अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे. जाने माने एक्टर रितेश देशमुख ने भी प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि उन्हें प्रदीप के साथ काम करने का मौका मिला, जो उनके लिए हमेशा खास रहेगा. रितेश ने उन्हें एक नेकदिल और खुशमिजाज इंसान बताया और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 20:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj