बजरी माफिया से सांठगांठ पड़ी भारी! अजमेर में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, मचा हड़कंप

Last Updated:June 21, 2026, 12:28 IST
Ajmer Police Personnel Suspended: अजमेर रेंज में बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बीच दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना में तैनात राजेंद्र सिंह और पुष्कर थाना के रामदेव पर बजरी माफिया व वाहन चालकों को पुलिस कार्रवाई से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं देने के आरोप हैं. अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र चौधरी ने प्रारंभिक जांच और शिकायतों के आधार पर दोनों को सस्पेंड किया है. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. आईजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और अपराधियों से सांठगांठ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ख़बरें फटाफट
बजरी माफिया से सांठगांठ के चलते अजमेर में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
अजमेर. बजरी माफिया के साथ कथित मिलीभगत के आरोपों के बीच अजमेर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र चौधरी ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना में तैनात पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह और पुष्कर थाना में तैनात पुलिसकर्मी रामदेव के खिलाफ यह कार्रवाई की है. दोनों पर बजरी माफिया और वाहन चालकों को पुलिस की गतिविधियों तथा कार्रवाई से जुड़ी गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं.
पुलिस मुख्यालय और रेंज स्तर पर लगातार मिल रही शिकायतों तथा प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी अवैध बजरी परिवहन से जुड़े लोगों को पुलिस की संभावित कार्रवाई, चेकिंग अभियान और अन्य गतिविधियों की सूचनाएं पहले से उपलब्ध करा रहे थे. इससे बजरी माफिया को लाभ पहुंचने और पुलिस कार्रवाई प्रभावित होने की आशंका जताई गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी राजेंद्र चौधरी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए.
बजरी माफिया से सांठगांठ के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
दोनों पुलिसकर्मियों के निलंबन के साथ ही मामले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है. जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को और आगे बढ़ाया जा सकता है. अजमेर रेंज आईजी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की आपराधिक तत्वों से सांठगांठ को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है. यदि कोई पुलिसकर्मी अपने पद का दुरुपयोग कर अपराधियों या माफिया तत्वों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
वैध खनन और बजरी परिवहन में शामिल लोगों पर भी होगी कार्रवाई
आईजी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अजमेर रेंज में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य किया जा रहा है. पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से विभाग के भीतर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. अवैध खनन और बजरी परिवहन में शामिल लोगों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



