Health

58 की उम्र में जूही चावला की स्लिम-ट्रिम बॉडी का राज? 20 सालों से हर दिन कर रही हैं ये एक काम

Last Updated:June 21, 2026, 13:56 IST

Juhi Chawla fitness secret at age of 58: जूही चावला 58 साल की हैं, लेकिन आज भी वे पहले जैसी ही स्लिम, फिट और हेल्दी नजर आती हैं. क्या है उनकी फिटनेस का राज? दरअसल, वे पिछले 20 सालों से हर दिन योग का अभ्यास करती आ रही हैं. 58 की उम्र में जूही चावला की स्लिम बॉडी का राज? 20 सालों से कर रही हैं ये कामZoomजूही चावला की फिटनेस का राज है योग. PC: instagram/iamjuhichawla/

Juhi Chawla fitness secret: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. योग दिवस के मौके पर पिछले कई दिनों से भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहा है. इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियों के प्रेरणादायक अनुभवों को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रहा है. इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने योग से जुड़े अपने दो दशक लंबे अनुभव और इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया.

आयुष मंत्रालय ने साझा की प्रेरणादायक यात्रा

आयुष मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया मंच पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि जूही चावला का 20 वर्षों का योग अभ्यास कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. मंत्रालय ने लोगों से ‘योगा 365’ अभियान अपनाने और योग को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील भी की.

शुरुआत में आईं कई चुनौतियां

जूही चावला कहती हैं कि जब उन्होंने योग करना शुरू किया था, तब शुरुआती दिनों में उन्हें भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. योगासन करते समय शरीर में उन्हें दर्द महसूस होता था. कई बार यह समझना मुश्किल होता था कि योग का वास्तविक उद्देश्य क्या है. हालांकि, हर सत्र के अंत में किए जाने वाले शवासन के बाद उन्हें ऊर्जा, सुकून और ताजगी का विशेष अनुभव होता था.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj