Rajasthan

छोटे शहर से बड़ा इनोवेशन! दीपक शारदा ने बनाया ‘भारत मैप’ और ‘भारत पिन’, टेक दिग्गजों से मिला करोड़ों का निवेश

Last Updated:January 11, 2026, 12:08 IST

AI Based Bharat Map: सरहदी जिले बाड़मेर के युवा उद्यमी दीपक शारदा ने AI आधारित ‘भारत मैप’ और ‘भारत पिन’ विकसित कर देश को डिजिटल मैपिंग के क्षेत्र में नई दिशा दी है. छोटे शहर से निकलकर दीपक के स्टार्टअप को अमेजन, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक कंपनियों का समर्थन मिला है. इन कंपनियों ने कुल 2.70 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस स्टार्टअप से न केवल तकनीकी नवाचार हुआ है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी पैदा हुए हैं.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. सरहदी बाड़मेर के युवा उद्यमी दीपक शारदा ने तकनीक की दुनिया में ऐसा नवाचार किया ह, जिस पर आज पूरा देश गर्व करता है. दीपक ने AI आधारित ‘भारत मैप’ और ‘भारत पिन’ विकसित कर एक स्टार्टअप की शुरुआत की है, जिसे वैश्विक टेक दिग्गजों का जबरदस्त समर्थन मिला है. बाड़मेर के युवा उद्यमी दीपक शारदा ने यह साबित कर दिया है कि बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए बड़े शहरों में रहना ज़रूरी नहीं होता है. दीपक द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप के तहत ‘भारत मैप’ और ‘भारत पिन’ जैसे इनोवेटिव प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं जो देश की डिजिटल मैपिंग और लोकेशन पहचान को और अधिक सटीक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

छोटे शहर से निकले इस बड़े आइडिया को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है. दीपक के स्टार्टअप पर अमेजन, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भरोसा जताते हुए 2 करोड़ 70 लाख रुपये का सहयोग दिया है. अमेजन की ओर से 60 लाख रुपये, गूगल की ओर से 60 लाख रुपये और माइक्रोसॉफ्ट की ओर से 1.50 करोड़ रुपये का निवेश मिला है.

40 युवा प्रोफेशनल्स कर रहे हैं काम

स्टार्टअप के जरिए स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. वर्तमान में दीपक शारदा की टीम में करीब 40 युवा प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं जो तकनीकी नवाचार के साथ देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. इतना ही नहीं दीपक शारदा के भारत मैप और भारत पिन के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने 5 लाख रुपये जबकि केंद्र सरकार की ओर से 1 लाख रुपये की सहायता भी प्रदान की गई है. दीपक शारदा की यह सफलता न सिर्फ बाड़मेर बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि सीमित संसाधनों के बावजूद वैश्विक पहचान बनाई जा सकती है.

कोविडकाल में आया था आइडिया

दीपक शारदा के स्टार्टअप से जुड़े भारत मैप और भारत पिन का उद्देश्य देशभर में लोकेशन से जुड़ी सूचनाओं को आसान, भरोसेमंद और उपयोगी बनाना है. इससे भविष्य में ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, सरकारी सेवाओं और आम लोगों को सटीक लोकेशन जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. दीपक बताते है कि भारत में खुद का कोई डिजिटल मैप नहीं है, जिसकी वजह से सटीकता भी कम है ऐसे में उन्होंने भारत का डिजिटल मैप बनाने का आइडिया आया और कोरोनाकाल में शुरू किए इस काम को अब धरातल पर उतारा है. दीपक बताते हैं कि भारत मैप और भारत पिन को बनाते समय हमारा लक्ष्य यही रहा कि सटीक और भरोसेमंद लोकेशन की जानकारी मिल सके. इसलिए यह स्टार्टअप शुरू किया गया है. वे बताते है कि अमेजन, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे वैश्विक संस्थानों का भरोसा हमारे लिए प्रेरणादायक है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

January 11, 2026, 12:08 IST

homerajasthan

AI से बदली डिजिटल मैपिंग, दीपक के स्टार्टअप पर टेक दिग्गजों ने लगाए करोड़ों

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj