Health

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये फल, वरना पेट से लेकर शुगर तक हो सकती है गड़बड़

सुबह का समय शरीर के लिए सबसे अहम माना जाता है. रातभर खाली रहने के बाद हमारा पाचन तंत्र सुबह काफी संवेदनशील स्थिति में होता है, इसलिए इस समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसका सीधा असर पूरे दिन की सेहत पर पड़ सकता है. कई लोग दिन की शुरुआत हेल्दी बनाने के लिए खाली पेट फल खाते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर फल सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद नहीं होता. कुछ फल पेट में एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और ब्लड शुगर बढ़ाने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यही वजह है कि फलों को सही समय और सही तरीके से खाना बेहद जरूरी माना जाता है.

Healthians की रिपोर्ट के अनुसार, संतरा, मौसमी, अनानास और अंगूर जैसे खट्टे फलों में प्राकृतिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है. सुबह खाली पेट इन्हें खाने से पेट की अंदरूनी परत पर असर पड़ सकता है, जिससे एसिडिटी, जलन और गैस जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी दिक्कतें रहती हैं, उनके लिए यह परेशानी और बढ़ सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार खट्टे फलों को हल्का नाश्ता करने के बाद खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. इससे शरीर को इनके पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और पेट पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता.

क्या खाली पेट केला खाना सही है?केला सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है. लोग इसे इंस्टेंट एनर्जी का अच्छा स्रोत मानते हैं, लेकिन कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह खाली पेट केला खाना हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता. केले में प्राकृतिक शुगर और मैग्नीशियम होता है, जो कुछ लोगों में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है. इसके अलावा खाली पेट केला खाने से कुछ लोगों को पेट भारी लग सकता है या सुस्ती महसूस हो सकती है. हालांकि अगर इसे ड्राई फ्रूट्स, ओट्स या दूसरे फूड्स के साथ खाया जाए, तो यह शरीर के लिए ज्यादा संतुलित विकल्प बन सकता है.

तरबूज और खरबूजा भी सोच-समझकर खाएंगर्मियों में लोग सुबह सबसे पहले तरबूज और खरबूजा खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है. हालांकि बहुत ज्यादा मात्रा में खाली पेट इन्हें खाने से कुछ लोगों को पेट फूलना, जल्दी भूख लगना या पाचन संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें इन फलों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. साथ ही इन्हें दूसरे भारी भोजन के साथ मिक्स करके खाने से भी बचना बेहतर माना जाता है.

ज्यादा मीठे फल भी बढ़ा सकते हैं शुगरआम, चीकू और अंगूर जैसे फलों में प्राकृतिक शुगर ज्यादा मात्रा में होती है. सुबह खाली पेट इनका अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. खासतौर पर डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों को ऐसे फलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फल हेल्दी जरूर होते हैं, लेकिन उनका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए.

सुबह खाली पेट क्या खाना माना जाता है बेहतर?सुबह खाली पेट हल्के और आसानी से पचने वाले फल ज्यादा अच्छे माने जाते हैं. पपीता, सेब और भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ फल खाना शरीर के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. इसके अलावा सुबह उठते ही पहले पानी पीना और कुछ देर बाद फल खाना पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.

शरीर की जरूरत को समझना है जरूरीहर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से काम करता है. कोई फल किसी एक व्यक्ति को फायदा दे सकता है, जबकि वही फल दूसरे को परेशानी दे सकता है. इसलिए शरीर के संकेतों को समझना बेहद जरूरी माना जाता है. अगर किसी फल को खाने के बाद पेट में जलन, गैस या असहजता महसूस हो, तो उसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj