Mystery movies on Netflix Hindi: 5 दिमाग हिला देने वाली फिल्में, जिनमें दिखी मिस्ट्री-धोखेबाजी की कहानी, 1 का क्लाइमैक्स सोचने पर कर देगा मजबूर

Last Updated:May 11, 2026, 23:12 IST
अगर आपको सस्पेंस से भरपूर मिस्ट्री फिल्में देखना पसंद है, तो ये खबर आपके लिए ही है. ओटीटी प्लेफॉर्म पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जो आपका दिमाग घुमा दे और आखिर तक स्क्रीन से नजर हटाने न दे, खासतौर पर नेटफ्लिक्स पर कई शानदार मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं.
ख़बरें फटाफट

फिल्में जो उठाती हैं सवाल
नई दिल्ली. अगर आप वीकेंड पर कुछ रहस्यमयी फिल्में देखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद कई ऐसी फिल्में हैं,जिन्हें आप शुरुआत से आखिर तक छोड़ नहीं पाएगे. ऐसी कई शानदार मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती हैं.
नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्मों की बात करें तो भरमार है. इनमें मर्डर मिस्ट्री, क्राइम, साइकोलॉजिकल ट्विस्ट और सस्पेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन आप देख सकते हैं. इनमें जाने जान, रात अकेली से लेकर महाराजा और हसीन दिलरूबा जैसी कई ऐसी फिल्में शामिल हैं, जो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
करीना की ‘जाने जान’
इनमें पहली है करीना कपूर और विजय वर्मा की ‘जाने जान’. ये एक दमदार मर्डर मिस्ट्री फिल्म है.इसकी कहानी एक सिंगल मदर और उसके पड़ोसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक मर्डर के बाद पूरी तरह बदल जाती है. कहानी में कई स्टेप बाय स्टेप राज खुलते जाते हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स तो दर्शकों को हैरान कर गया था.
‘रात अकेली है’
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म रात अकेली है भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित मिस्ट्री फिल्मों में से एक है. फिल्म में वह इंस्पेक्टर जतिल यादव के रोल में नजर आए हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच करते हैं. फि्ल्म में राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी और तिग्मांशु धुलिया भी नजर आए थे.
एक्टिंग के मुरीद हो गए थे लोग
‘कंट्रोल’
इसके अलावा अनन्या पांडे और विहान सम्राट स्टारर ‘कंट्रोल’ भी रहस्य से भरपूर फिल्म है. विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बनी यह डिजिटल थ्रिलर फिल्म दो एन्फ्लुएंसर कपल की कहानी को बयां करती है. फिल्म में जहां रिश्ते में धोखा मिलने के बाद लड़की अपने एक्स की यादें मिटाने के लिए AI का सहारा लेती है.वहीं कहानी खतरनाक मोड़ लेती है.
सोचने पर कर देगी मजबूर
महाराजा
विजय सेतुपति की महाराजा भी सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है. कहानी एक साधारण नाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपने चोरी हुए कूड़ेदान की शिकायत करता है.सुनने में मामूली लगने वाली यह बात आगे चलकर कई बड़े राज खोलती है. फिल्म का स्क्रीनप्ले बेहद टाइट है और अंत ऐसा है, जो लंबे समय तक याद रहता है.
फिल्म देखकर मन में उठने लगते हैं सवाल
‘हसीन दिलरूबा’
तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की हसीन दिलरूबा एक रोमांटिक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें प्यार, धोखा और मर्डर मिस्ट्री का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलता है. फिल्म की कहानी रानी कश्यप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति की मौत के बाद जांच के घेरे में आ जाती है. जसे-जैसे पुलिस केस आगे बढ़ता है, रिश्तों के कई छिपे राज सामने आने लगते हैं.फिल्म में रोमांस के साथ सस्पेंस का डोज दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. अगर आपको ट्विस्ट से भरी मर्डर मिस्ट्री पसंद है, तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर जरूर देख सकते हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



