Health

रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं यह देसी पाउडर, शरीर में आएगी फौलादी ताकत

Last Updated:June 26, 2026, 22:08 IST

Dry Fruits Powder and Milk Benefits: रात को सोने से पहले दूध में घर पर बना ड्राई फ्रूट्स पाउडर मिलाकर पीने से दूध का पोषण बढ़ सकता है. बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता और बीजों से तैयार यह पाउडर प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है. इसका नियमित सेवन करने से शरीर को मजबूती मिल सकती है.रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं यह देसी पाउडर, शरीर में आएगी ताकतZoomदूध में ड्राई फ्रूट्स पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को भरपूर पोषण मिल सकता है.

Dry Fruits Powder with Milk Benefits: आजकल लोगों की जिंदगी भागदौड़ भरी हो गई है और इसका सीधा असर सेहत पर भी देखने को मिल रहा है. लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो रही है और शरीर कमजोर हो रहा है. दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर को पर्याप्त पोषण और आराम दोनों की जरूरत होती है. ऐसे में कई लोग रात को सोने से पहले दूध पीना पसंद करते हैं. अगर इस दूध में घर पर बना ड्राई फ्रूट्स पाउडर मिलाया जाए, तो यह स्वाद के साथ-साथ पोषण भी बढ़ा सकता है. बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता और कुछ बीजों से तैयार यह देसी पाउडर शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. इसका सेवन शरीर को मजबूत बना सकता है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने को बताया घर पर आप आसानी से ड्राई फ्रूट पाउडर बना सकते हैं. इसके लिए आपको 1 कप बादाम, आधा कप काजू, आधा कप पिस्ता, आधा कप अखरोट, 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज, 2 बड़े चम्मच तरबूज के बीज और 4 से 5 इलायची लें. सभी ड्राई फ्रूट्स और बीजों को हल्का-सा सूखा भून लें. ठंडा होने के बाद इन्हें इलायची के साथ मिक्सर में दरदरा पीस लें. तैयार पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में 1 से 2 चम्मच ड्राई फ्रूट पाउडर मिलाएं. स्वाद के लिए चाहें तो थोड़ा-सा गुड़ पाउडर या खजूर का पाउडर मिला सकते हैं. अगर दूध पहले से मीठा है, तो एक्स्ट्रा चीनी डालने से बचें.

डाइटिशियन के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स और बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं. संतुलित मात्रा में सेवन करने पर ये डेली न्यूट्रिशन में योगदान दे सकते हैं और शरीर की एनर्जी जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. घर पर बना ड्राई फ्रूट पाउडर दूध का स्वाद और पोषण बढ़ाने का एक आसान तरीका है. अगर इसका सेवन संतुलित मात्रा और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ किया जाए, तो गजब का रिजल्ट मिल सकता है. जिम जाने वाले युवा अगर प्रोटीन सप्लीमेंट्स के बजाय इस पाउडर का सेवन करें, तो ज्यादा फायदा होगा.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आपको किसी ड्राई फ्रूट से एलर्जी है, तो इस पाउडर का सेवन न करें. डायबिटीज, किडनी डिजीज या किसी अन्य बीमारी से जूझ रहे लोग इस पाउडर का सेवन करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें. इसके अलावा इस पाउडर के साथ बैलेंस्ड डाइट, पर्याप्त पानी, नियमित फिजिकल एक्टिविटी और अच्छी नींद को भी प्रायोरिटी पर रखें. तभी शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ और एनर्जेटिक रखने में मदद मिल सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj