National

कर्ति चिदंबरम के घर से ₹13.44 लाख जब्त कर लाया चुनाव आयोग, अगले ही पल भीड़ आई और छीन कर भाग गई

होमताजा खबरदेश

कर्ति चिदंबरम के घर से ₹13.44 लाख जब्त, अगले ही पल भीड़ आयी और छीन ले गयी

Last Updated:April 21, 2026, 07:42 IST

तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा सांसद कर्ति चिदंबरम के ऑफिस चुनाव उड़नदस्ते ने छापा मारकर 13.44 लाख रुपये बरामद किए. इसका ब्‍यौरा मौके पर मौजूद लोग नहीं दे पाए. तभी भीड़ ने हमला कर दिया और रुपए से भरा बैग तथा गाड़ी की चाबी छीनकर फरार हो गए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.कर्ति चिदंबरम के घर से ₹13.44 लाख जब्त, अगले ही पल भीड़ आयी और छीन ले गयीZoomगाड़ी में बैठकर गिन रहे थे रुपए, तभी भीड़ ने हमला बोला.

नई दिल्‍ली. तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा सांसद कर्ति चिदंबरम के ऑफिस चुनाव उड़नदस्ते ने छापा मारकर 13.44 लाख रुपये बरामद किए. इसका ब्‍यौरा मौके पर मौजूद लोग नहीं दे पाए. पैसे लेकर कर्मचारी आफिस से निकलें और टीम गाड़ी के पास पैसे गिन रही थी, तभी करीब 30 लोगों की भीड़ ने अचानक हमला कर दिया और दोनों बैग छीनकर भाग गए. इतना ही भीड़ उड़नदस्ता टीम की गाड़ी की चाबी भी छीन ले गयी, जिससे अधिकारी भी वहां फंस गए. मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने इस मामले में पलनियप्पन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बचे हुए अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने भीड़ इकट्ठा करने, सरकारी काम में बाधा डालने और डकैती की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

About the AuthorSharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 21, 2026, 07:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj