Entertainment

फैन से बनीं पत्नी, 25 साल की शादी के पीछे है दिलचस्प लव स्टोरी, तलाक के बीच वायरल थलापति विजय-संगीता की फोटोज

Last Updated:May 05, 2026, 18:45 IST

थलापति विजय इन दिनों अपनी राजनीति और निजी जिंदगी, दोनों को लेकर चर्चा में हैं. जहां उनकी पार्टी तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से आगे बढ़ रही है, वहीं पत्नी संगीता सोर्नलिंगम के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी खबरें सुर्खियों में हैं. ऐसे में उनकी पत्नी संग कुछ अनदेखी फोटो वायरल हो रही हैं.

नई दिल्ली. थलापति विजय ने इंडस्ट्री के अलावा अब राजनीति में भी अपनी धाक जमा ली है. तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है. इसके बाद उनकी पत्नी संग कुछ अनदेगी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

25 साल पुरानी इस लव स्टोरी में फैन से पत्नी बनने तक का सफर जितना दिलचस्प रहा, अब तलाक की खबरों ने उतनी ही हलचल मचा रखी है. साउथ स्टार विजय इन दिनों सिर्फ अपनी राजनीति नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं.

उनकी जीत के बाद ही उनकी 25 साल पुरानी शादी फिर चर्चा में आ गई है. उनकी पत्नी संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. लेकिन उनका पालन-पोषण लंदन में हुआ है.

Add as Preferred Source on Google

साल 1996 में उन्होंने विजय की फिल्म Poove Unakkaga देखी और वह सुपरस्टार पर फिदा हो गईं. संगीता ने विजय की ये फिल्म देखने के बाद उनको चिट्ठियां भी लिखीं. वह उन्हें इतना पसंद करने लगी थीं कि उनसे मिलने सीधा चेन्नई पहुंच गई थीं.

खबरों की मानें तो ये प्यार पहले दोस्ती के रिश्ते से शुरू हुआ था. दोनों ने एक दूसरे को तीन साल का वक्त दिया और समझा. तब जाकर विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को शादी की थी. ये शादी उन्होंने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से की थी.

इस शादी से दोनों के बच्चे बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा है. जेसन ने पिता की तरह एक्टिंग के बजाय बजाय फिल्ममेकिंग को चुना. अब वह अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फि्लम सिगमा से करने वाले हैं.

वहीं उनकी बेटी दिव्या लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वह विदेश में पढ़ाई कर रही हैं. जब विजय सुपरस्टार बन रहे थे, तब संगीता हमेशा लो-प्रोफाइल रहीं. वह फिल्म प्रीमियर, ट्रेलर लॉन्च कहीं नजर नहीं आती थीं.साल 2023 में जब वह कुछ बड़े इवेंट्स में भी वह नहीं दिखीं.

बता दें कि धीरे-धीरे दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी और फरवरी 2026 में संगीता ने चेन्नई कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की. उन्होंने विजय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी बीच विजय की पार्टी तमिलनाडु चुनाव में जीत हासिल कर चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj