National

Mamata Banerjee New Poem BRAVE | आखिर ममता बनर्जी ने क्यों कहा ‘अकेले आए थे अकेले जाएंगे’, हार के गम में लिख डाली नई कविता

Last Updated:May 12, 2026, 18:57 IST

Mamata Banerjee Poem ‘Brave’: हालिया चुनाव में भाजपा से मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने अपनी कविता ‘Brave’ के जरिए पलटवार किया है. इस कविता में उन्होंने आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति को सबसे बड़ा हथियार बताया है. ममता ने संदेश दिया है कि अच्छे काम का फल हमेशा मिलता है और बुरे दौर में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. ममता बनर्जी ने क्यों कहा 'अकेले आए थे अकेले जाएंगे'? हार के गम में लिखी कविताZoom‘अंत में जीत तुम्हारी होगी’, ममता बनर्जी की नई कविता ‘Brave’.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने हालिया चुनाव में करारी हार के बाद नई कविता लिख डाली है. इस कविता का शीर्षक ‘Brave’ रखा गया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि इंसान को हमेशा बहादुर और मजबूत बने रहना चाहिए. उनका मानना है कि आत्मविश्वास होने पर कोई भी आपको छू नहीं सकता है. ममता ने इस कविता के माध्यम से संकेत दिया है कि हार से उनका हौसला टूटा नहीं है.

कविता में ममता बनर्जी ने कायरों और बहादुरों के बीच के अंतर को साफ किया है. उन्होंने लिखा है कि कायर हमेशा कायर ही रहते हैं, जबकि मजबूत लोग हर मुश्किल को सह लेते हैं. वह कहती हैं कि बुराई का सामना मुस्कुराहट के साथ करना चाहिए, क्योंकि मुस्कान ही मानसिक ताकत है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj