गैस महंगी, स्वाद फीका! 993 रुपए बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट, संचालकों ने सप्लाई संकट को बताया कारण

गैस महंगी, स्वाद फीका! एजेंसी संचालकों ने सप्लाई संकट को बताया कारण
Commercial Gas Cylinder Rate Ground Report: जयपुर में कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी हुई है. 19 किलो के सिलेंडर में 993 रुपए का इजाफा होने से अब इसकी कीमत 2106 रुपए से बढ़कर 3099 रुपए हो गई है. ईरान-अमेरिका युद्ध और सप्लाई संकट को इसकी वजह बताया जा रहा है. होटल, ढाबा और हॉस्टल पहले से ही किल्लत से परेशान थे, अब महंगाई ने और दबाव बढ़ा दिया है. साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर में भी 241 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि घरेलू 14 किलो सिलेंडर की कीमत स्थिर है. गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि हालात सामान्य होने पर कीमतों में कटौती संभव है, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बना रहेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




