‘गजनी’ फेम एक्टर प्रदीप रावत का हुआ निधन, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, बड़ी बीमारी से थे पीड़ित

Last Updated:August 04, 2026, 21:49 IST
मशहूर एक्टर प्रदीप सिंह रावत ब्लक कैंसर से पीड़ित थे. उनका मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 74 साल के थे. उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और तमिल सिनेमा में भी खूब काम किया था. प्रदीप रावत ने ‘महाभारत’ सीरियल में अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी.
ख़बरें फटाफट
प्रदीप रावत का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था.
नई दिल्ली: मशहूर एक्टर प्रदीप सिंह रावत का निधन हो गया है. वे ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. एक्टर का मंगलवार 4 अगस्त की शाम इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 74 साल के थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ. उन्होंने तेलुगु, हिंदी और तमिल फिल्मों में भी काम किया था. रावत ने ‘महाभारत’ सीरियल में अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी. उन्होंने ‘सरफरोश’, ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं भी निभाई थीं. प्रदीप रावत नेपाली सिनेमा का भी हिस्सा रहे हैं.
प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 को हुआ था. उन्होंने आमिर खान के साथ ‘गजनी’ में यादगार रोल निभाए थे. उन्होंने तमिल-तेलुगू सिनेमा में भी खूब काम किया. उन्हें विलेन के रोल काफी पसंद आए थे. बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में उनके अश्वत्थामा के रोल को भला कौन भूल सकता है. प्रदीप रावत ने तेलुगू सिनेमा में ‘स्ये’ फिल्म से डेब्यू किया था. उन्होंने तमिल सिनेमा में साल 2005 की ‘गजनी’ में काम किया, जिसमें उनका डबल रोल था. उन्होंने आमिर खान स्टारर हिंदी रीमेक में भी अपना रोल दोहराया. उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में ‘परोडी’, मलयालम सिनेमा में ‘चाइना टाउन’, बंगाली सिनेमा में ‘हीरो 420’ और भोजपुरी सिनेमा में ‘क्रैक फाइटर’ से डेब्यू किया.
‘महाभारत’ में निभाया अश्वत्थामा का रोल प्रदीप रावत मूल रूप से एमपी के जबलपुर से ताल्लुक रखते थे. उन्होंने जब एक्टिंग में किस्मत आजमाने की सोची थी, तो बाकी कलाकारों की तरह उन्हें भी शुरुआती दिनों में काफी पापड़ बेलने पड़े थे. फिर बीआर चोपड़ा की नजर उनकी लंबी-चौड़ी कद-काठी पर पड़ी. उन्होंने प्रदीप को अपने सुपरहिट सीरियल ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का रोल दे दिया. उन्हें कुछ छोटे बजट की फिल्मों में हीरो बनने का मौका तो मिला, पर बात कुछ बनी नहीं. उन्होंने फिर समझदारी दिखाते हुए साइड रोल करने का फैसला किया.
सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ से मिली पहचान प्रदीप रावत ‘ऐतबार’ में पुलिस अफसर बने और ‘अग्निपथ’, ‘बागी’, ‘कोयला’, ‘मेजर साब’ और ‘सरफरोश’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में दिखे, लेकिन वो पहचान अभी भी बाकी थी. एक्टर प्रदीप रावत की किस्मत का ताला खुला, तो सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ से. मजे की बात यह है कि ‘देवा सिंह सोढ़ी’ के रोल के लिए वो पहली पसंद थे ही नहीं. जिस एक्टर को पहले चुना गया था, वो किसी वजह से फिल्म नहीं कर पाया और बाजी प्रदीप के हाथ लग गई.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 04, 2026, 21:49 IST



