World

वजन कम करवाने की कोशिश में हुई प्रेमिका की मौत, हत्या के आरोपी प्रेमी का अजीब दावा

Last Updated:June 20, 2026, 23:21 IST

हॉन्गकॉन्ग में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का वजन कम करने का एक अजीब तरीका निकाला. वह उसे रात में सोने नहीं देता था. इसी सिलसिले में 27 अप्रैल 2022 की रात से उसने अपनी प्रेमिका को जबरन जगाए रखा. जब उसने सोने की कोशिश की, तो आरोपी ने एक छड़ से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसी के चलते उसकी मौत हो गई.वजन कम करवाने की कोशिश में हुई प्रेमिका की मौत, आरोपी प्रेमी का अजीब दावाZoomAI Generated Photo.

हॉन्गकॉन्ग में युवक ने प्रेमिका का वजन करवाने की कोशिश में गलती से मौत होने का दावा किया है. युवक पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने और शव को छिपाने का आरोप है. अब उसने अदालत में दावा किया है कि उसकी प्रेमिका की मौत जानबूझकर नहीं हुई, बल्कि वजन कम करवाने की कोशिश के दौरान गलती से हो गई.

प्रेम के ये हैं दावे

करीब 29 साले के एनजी का-सिंग पर आरोप है कि उसने अप्रैल 2022 में अपनी 30 साल की प्रेमिका यिप त्ज़-चिंग की हत्या कर दी थी. मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में चल रही है.

आरोपी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका को रातभर जागने के लिए मजबूर कर रहा था, क्योंकि उसे लगता था कि इससे उसका वजन कम होगा. उसने यह भी माना कि उसने उसे एक छड़ से कई बार मारा. उसका कहना है कि यह सब वजन घटाने के लिए किया गया था और उसकी मौत गलती से हुई.

पीड़ित परिवार के आरोप

हालांकि पीड़ित पक्ष ने इसे मनगढ़ंत कहानी बताया है. उन्होंने इसपर भरोसा करने से इनकार कर दिया है. पुलिस को दिए गए बयानों में आरोपी ने प्रेमिका की चोटों के बारे में कई अलग-अलग बातें बताई थीं.

आरोपी का दावा है कि महिला ने खुद पर ड्रेन क्लीनर डाल लिया था. वो खुद फर्श पर फिसलकर कई बार दीवार से भी टकराई थी. लेकिन डॉक्टरों ने उसके शरीर पर गंभीर चोटों और जलने के निशान पाए हैं.

रजाई में लिपटा मिला शव

मामले का खुलासा 29 अप्रैल 2022 को तब हुआ, जब कुछ जॉगिंग करने वालों ने सड़क पर एक रजाई में लिपटे शव का पैर बाहर निकला देखा. शव एक पहिएदार बोर्ड पर रखा हुआ था और आरोपी उसे खींचकर ले जा रहा था. गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिस से कहा कि यह उसकी प्रेमिका थी. मैंने गलती से उसे छड़ से मार दिया.

फोरेंसिक जांच में पता चला कि शव को प्लास्टिक से लपेटा गया था. उसे बांधे रखने के लिए टेप का इस्तेमाल किया था. सरकारी डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर, छाती, पेट और शरीर के बाकी हिस्सों पर गंभीर चोटें थीं. उनकी राय में सिर की चोटों, शरीर पर जलने और दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई. अदालत में यह मुकदमा अभी चल रहा है. इसमें देखना होगा कि इसमें क्या फैसला आता है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj