Health

Six-Pack Abs Tips: सिक्स-पैक एब्स का असली राज एक्सरसाइज नहीं, डाइट है! 4 बातें बदल देंगी आपका फिटनेस गेम

How To Get Six Pack Abs At Home: आकर्षक सिक्स-पैक एब्स पाना आजकल हर किसी का सपना होता है, लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके लिए जिम जाना और भारी मशीनें उठाना ही एकमात्र रास्ता है. अगर आप भी समय की कमी या किसी और वजह से जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. फिटनेस एक्सपर्ट वर्नित यादव के अनुसार, बिना जिम पैर रखे भी घर पर शानदार सिक्स-पैक एब्स बनाना पूरी तरह मुमकिन है. इसके लिए बस आपको सही विज़न, अनुशासन और लाइफस्टाइल में छोटे बदलावों की जरूरत है, जिसे आप आसानी से अपने घर से फॉलो कर सकते हैं.

एब्‍स बनाने के लिए इन बातों का रखें ख्‍याल-

1.एक्सरसाइज नहीं, फैट लॉस है जरूरी सिक्स-पैक एब्स को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि रोजाना पेट की हेवी एक्सरसाइज करने से ये बाहर आ जाते हैं. एक्सपर्ट स्पष्ट करते हैं कि एब्स हम सभी के शरीर में पहले से मौजूद होते हैं, लेकिन वे पेट की जिद्दी चर्बी (बॉडी फैट) की एक मोटी परत के पीछे छुपे रहते हैं. जब तक आप उस फैट लेयर को नहीं हटाएंगे, तब तक एब्स विजिबल नहीं होंगे.

इसलिए, एब्स बनाने की पहली शर्त पेट की एक्सरसाइज नहीं, बल्कि ‘कैलोरी डेफिसिट’ (Calorie Deficit) डाइट है. इसका मतलब है कि आपको अपनी दैनिक आवश्यकता से थोड़ी कम कैलोरी का सेवन करना होगा ताकि शरीर ऊर्जा के लिए जमा चर्बी का इस्तेमाल करे. मेडिकल रिसर्च (JAMA Network Open) भी मानती है कि नियमित कार्डियो या वॉक करने से वजन और पेट का घेरा तेजी से कम होता है, जो एब्स को उभारने में मदद करता है.

2.किचन से तय होता है आपका फिटनेस गेम-एब्स बनाने में वर्कआउट से कहीं ज्यादा बड़ी भूमिका आपकी डाइट की होती है. अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो घंटों की मेहनत बेकार जा सकती है. घर पर फैट बर्न करने और मसल्स टोन करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

अपनी मेंटेनेंस जरूरत से कम कैलोरी खाएं. भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं (जैसे दालें, पनीर, सोयाबीन या अंडे), जो मसल्स को मजबूत रखता है. एक ऐसा संतुलित ईटिंग प्लान चुनें जिसे आप लंबे समय तक बिना छोड़े फॉलो कर सकें. सबसे जरूरी, भूख से ज्यादा या बेवक्त खाने की आदत (Overeating) पर पूरी तरह लगाम लगाएं.

3.घर पर की जाने वाली बेहतरीन कोर एक्सरसाइज-पेट की मांसपेशियों को मजबूत और मस्कुलर शेप देने के लिए आपको किसी जिम इक्विपमेंट की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही इन बेहद असरदार एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं:

क्रंचेज (Crunches): यह पेट के ऊपरी हिस्से (Upper Abs) को टोन करने के लिए सबसे बेस्ट है.लेग रेजेस (Leg Raises): जमीन पर लेटकर पैरों को ऊपर उठाना, जो निचले पेट (Lower Abs) की चर्बी को टारगेट करता है. सर्किट ट्रेनिंग (Circuit Training): इसमें 3-4 कोर एक्सरसाइज को बिना रुके एक के बाद एक किया जाता है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस बहुत तेज हो जाता है.

4.रिकवरी और निरंतरता जरूरी-कई लोग जोश में आकर रोज एब्स का वर्कआउट करने लगते हैं, जो कि गलत है. बाकी मसल्स की तरह पेट की मांसपेशियों को भी आराम की जरूरत होती है. एक्सपर्ट के अनुसार, हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार एब्स की ट्रेनिंग करना और सेशन्स के बीच शरीर को पूरा आराम देना ही सबसे सही तरीका है. नतीजे कितनी जल्दी दिखेंगे, यह आपकी आज की बॉडी फैट प्रतिशत, डाइट की क्वालिटी और जेनेटिक्स पर निर्भर करता है. सादा खाना और निरंतरता ही इसकी असली चाबी है.

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है. यह किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या योग्य फिटनेस विशेषज्ञ के व्यक्तिगत परामर्श का विकल्प नहीं है. अपनी डाइट, एक्सरसाइज रूटीन या लाइफस्टाइल में किसी भी तरह का बड़ा बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या किसी प्रमाणित न्यूट्रिशनिस्ट/ट्रेनर की सलाह जरूर लें. लेख में दिए गए सुझावों पर अमल करने से पहले अपने शरीर की क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj