पाली में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! टीचर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, जांच समिति गठित

Last Updated:July 05, 2026, 20:12 IST
Sojat-Pali News: राजस्थान के पाली जिले के सोजत में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहड़ा बेरा में तैनात संस्कृत के वरिष्ठ अध्यापक भूपेंद्र शर्मा पर 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है. आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को डरा-धमकाकर जबरन एक मोबाइल फोन दे रखा था, जिसके जरिए वह छात्रा को देर रात तक अश्लील मैसेज (चैट) भेजता था और व्हाट्सएप कॉल कर प्रताड़ित करता था. हद तो तब हो गई जब आरोपी ने छात्रा को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया.
ख़बरें फटाफट
पाली में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! टीचर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
पाली (सोजत). पाली जिले के सोजत क्षेत्र से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक पर 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास और अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है. इस शर्मनाक घटना के बाद से पीड़ित छात्रा इस कदर सदमे में है कि उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है. पूरा मामला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहड़ा बेरा का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान भूपेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो स्कूल में संस्कृत विषय का वरिष्ठ अध्यापक है. आरोप है कि शिक्षक भूपेंद्र शर्मा पिछले कुछ समय से 11वीं कक्षा की इस नाबालिग छात्रा पर बुरी नियत रखता था. उसने छात्रा को डरा-धमकाकर जबरन एक मोबाइल फोन दे रखा था. आरोपी शिक्षक उस मोबाइल के जरिए छात्रा को देर रात तक अश्लील मैसेज (चैट) भेजता था और व्हाट्सएप पर कॉल करके प्रताड़ित करता था.
घर बुलाकर किया दुष्कर्म का प्रयासआरोपी शिक्षक की हैवानियत यहीं नहीं रुकी. आरोप है कि उसने छात्रा को बहला-फुसलाकर और डराकर अपने घर बुलाया. जब छात्रा वहां पहुंची, तो आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर भागी. इस खौफनाक आपबीती से बुरी तरह डर चुकी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को रोते हुए पूरी बात बताई.
प्रिंसिपल ने नहीं की कार्रवाई, छात्रा ने छोड़ा स्कूलपरिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद उन्होंने सबसे पहले स्कूल के प्रिंसिपल (प्रधानाचार्य) से मुलाकात की थी और लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया और मामले को दबाने का प्रयास किया. स्कूल से न्याय न मिलने और लोक-लाज के डर के कारण व्यथित होकर पीड़िता ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया. वह पिछले कई दिनों से गहरे मानसिक तनाव में है.
CBO ने गठित की जांच कमेटीजब यह मामला उच्च अधिकारियों और सोशल मीडिया के जरिए प्रशासनिक गलियारों तक पहुंचा, तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBO) सोजत ने तुरंत एक्शन लिया है. सीबीओ ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए एक विशेष जांच कमेटी का गठन कर दिया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक भूपेंद्र शर्मा के खिलाफ निलंबन और सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. वहीं, परिजनों द्वारा इस मामले में पुलिस में भी पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sojat,Pali,Rajasthan



