Hanumangarh News | Hanumangarh Majdoor ki maut

Last Updated:June 27, 2026, 15:25 IST
Hanumangarha News : हनुमानगढ़ में ईंट भट्टे के मजदूर नरेंद्र की मौत पर हंगामा, साथी मजदूरों ने कैंचियां चौकी के एसआई लाल बहादुर पर लापरवाही का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम रोका. भट्टा मजदूरों के मुताबिक घायल नरेंद्र को कैंचियां पुलिस चौकी में करीब चार घंटे तक बैठाकर रखा गया. इस दौरान उसकी हालत बिगड़ती रही. मजदूरों का आरोप है कि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इलाज करवाने के बजाय नरेंद्र को एप्लिकेशन लाने के लिए कहा. करीब चार घंटे बाद वह एप्लिकेशन लिखवाने के लिए बाहर गया. मजदूरों का कहना है कि एप्लिकेशन तैयार करवाने के दौरान ईमित्र केंद्र के सामने नरेंद्र अचानक गश खाकर गिर पड़ा.मजदूर की मौत पर हनुमानगढ़ में हंगामा, एसआई पर लापरवाही का आरोप
हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले में एक मजदूर की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है. मजदूरों का आरोप है कि समय पर इलाज मिल जाता तो उनके साथी की जान बच सकती थी. घटना के बाद गोलूवाला चिकित्सालय में माहौल तनावपूर्ण हो गया. बड़ी संख्या में भट्टा मजदूर अस्पताल पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. मजदूरों ने साफ कह दिया कि जब तक जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा.
मामला कैंचियां क्षेत्र के एक ईंट भट्टे से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को भट्टे पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इस झगड़े में मजदूर नरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई थी. आरोप है कि घायल हालत में उसे कैंचियां पुलिस चौकी ले जाया गया, लेकिन वहां से अस्पताल भेजने के बजाय उसे घंटों तक बैठाए रखा गया. अब मजदूरों का कहना है कि इसी देरी ने नरेंद्र की जान ले ली.
इलाज की जगह एप्लिकेशन लाने को कहा गयाभट्टा मजदूरों के मुताबिक घायल नरेंद्र को कैंचियां पुलिस चौकी में करीब चार घंटे तक बैठाकर रखा गया. इस दौरान उसकी हालत बिगड़ती रही. मजदूरों का आरोप है कि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इलाज करवाने के बजाय नरेंद्र को एप्लिकेशन लाने के लिए कहा. करीब चार घंटे बाद वह एप्लिकेशन लिखवाने के लिए बाहर गया. मजदूरों का कहना है कि एप्लिकेशन तैयार करवाने के दौरान ईमित्र केंद्र के सामने नरेंद्र अचानक गश खाकर गिर पड़ा. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाया और गोलूवाला चिकित्सालय पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
एसआई पर लापरवाही का आरोप, पोस्टमार्टम से इनकारमृतक के साथ काम करने वाले मजदूरों ने आरोप लगाया है कि कैंचियां चौकी में तैनात एसआई लाल बहादुर की लापरवाही के कारण नरेंद्र की मौत हुई है. उनका कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने के बाद घायल को तुरंत अस्पताल भेजना चाहिए था. यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भट्टा मजदूर गोलूवाला चिकित्सालय पहुंच गए और अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया. मजदूरों ने एसआई लाल बहादुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे.
मजदूर मांग रहे प्रशासन से जवाबफिलहाल मामला तूल पकड़ चुका है. अस्पताल परिसर में मजदूर डटे हुए हैं और प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं. वहीं पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन मजदूरों की मांग पर क्या फैसला लेता है और मौत के पीछे लापरवाही के आरोपों की जांच किस तरह आगे बढ़ती है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Hanumangarh,Hanumangarh,Rajasthan



