‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’, रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग स्पॉट हुए गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, कहा- भाड़ में जाए

Last Updated:August 11, 2026, 06:12 IST
रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का तीखा बयान सामने आया है. जब पैपराजी ने सुनीता से गोविंदा की इन तस्वीरों पर सवाल किया, तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि उनकी बुद्धि पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है, इसीलिए वह ऐसी हरकतें कर रहे हैं. इसके बाद सुनीता ने यह भी कहा कि जब भी वो पति गोविंदा के बारे में कुछ भी बोलती हैं तो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है.
ख़बरें फटाफट
पति गोविंदा को खरी-खोटी सुनाते हुए सुनीता आहूजा का वीडियो वायरल.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. अब वह हाल ही में एक्ट्रेस कोमल के साथ स्पॉट हुए, जिस पर अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने रिएक्ट किया है. कोमल वही एक्ट्रेस है, जिसे लेकर सुनीता पति गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा चुकी हैं. जब पैपराजी ने सुनीता से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है.
सुनीता आहूज से जब पैपराजी ने पूछा कि गोविंदा को एक्ट्रेस के साथ देखा गया है, तो उन्होंने भड़कते हुए कहा, ‘आप लोगों ने वो कहावत तो सुनी ही होगी विनाश काले विपरीत बुद्धि. उनकी बुद्धि पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है, इसीलिए वो ऐसी हरकतें कर रहा है. अब इस पर मैं और क्या ही बोलूं?’
View this post on Instagram



