एक चम्मच सफेद तिल के फायदे अनगिनत, लेकिन ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये परेशानियां – Uttar Pradesh News

Last Updated:December 29, 2025, 10:39 IST
Disadvantages Of Eating White Sesame Seeds : सर्दियों में सफेद तिल पोषण का खजाना माने जाते हैं. इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और गुड फैट भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने, दिल को स्वस्थ रखने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा तिल खाने पर पाचन गड़बड़ा सकता है और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करना फायदेमंद है.
शाहजहांपुर : कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए लोग अक्सर अपनी डाइट में गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करते हैं. इन्हीं सुपरफूड्स में से एक है ‘सफेद तिल’. औषधीय गुणों से भरपूर तिल न केवल शरीर को अंदरूनी गर्माहट देता है, बल्कि हड्डियों और दिल की सेहत के लिए भी रामबाण माना जाता है. हालांकि, स्वाद और सेहत के चक्कर में लोग अक्सर इसकी मात्रा का ध्यान नहीं रखते. एक्सपर्ट का मानना है कि तिल का जरूरत से ज्यादा सेवन पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. ऐसे में सर्दियों में फिट रहने के लिए तिल के फायदों के साथ-साथ इसके सीमित उपयोग को समझना बेहद जरूरी है.
गृह विज्ञान की एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि तिल पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, गुड फैट और प्रोटीन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं. साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं. तिल में मौजूद फाइबर पाचन दुरुस्त करता है, लेकिन तिल का ज्यादा मात्रा में सेवन पाचन बिगड़ भी देता है और इसके नियमित सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है.
सेवन की विधि और सावधानीएक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में 30 से 50 ग्राम से अधिक तिल नहीं खाना चाहिए. अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण इसका ज्यादा सेवन पेट खराब कर सकता है. सर्दियों में आप तिल को लड्डू, गजक, खिचड़ी या हलवे के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा, तिल को पीसकर अन्य व्यंजनों में मिलाकर भी उसकी पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है. ध्यान रहे कि तिल की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका आनंद लें ताकि इसके स्वास्थ्य लाभ मिलते रहें और कोई नुकसान न हो.
About the Authormritunjay baghel
मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें
Location :
Shahjahanpur,Uttar Pradesh
First Published :
December 29, 2025, 10:39 IST
homelifestyle
एक चम्मच सफेद तिल के फायदे अनगिनत, लेकिन ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये…



