Hyderabad Food: हैदराबाद की 74 साल पुरानी Famous Ice Cream क्यों है इतनी मशहूर? आम, सीताफल और जामुन फ्लेवर के दीवाने हैं लोग

Last Updated:August 06, 2026, 16:52 IST
Hyderabad Famous Ice Cream : हैदराबाद की फेमस आइसक्रीम 1951 से लोगों को मिठास दे रही है. मोअज्जम जाही मार्केट में स्थित यह दुकान प्राकृतिक और असली स्वाद के लिए मशहूर है. यहां आने वालों में वर्षों पुराने ग्राहक भी शामिल हैं और बड़ी संख्या में युवा भी इस ऐतिहासिक स्वाद का आनंद लेने पहुंचते हैं. कई परिवार बताते हैं कि वे बचपन में अपने माता-पिता के साथ यहां आते थे.
ख़बरें फटाफट
हैदराबाद. अपनी ऐतिहासिक इमारतों और लजीज खानपान के लिए मशहूर हैदराबाद शहर में एक ऐसी जगह भी है, जो पिछले सात दशकों से लोगों के चेहरे पर मिठास और मुस्कान ला रही है. मोअज्जम जाही मार्केट के मशहूर क्लॉक टॉवर के ठीक सामने स्थित फेमस आइसक्रीम शहर की सबसे पुरानी और पसंदीदा आइसक्रीम दुकानों में से एक है. वर्ष 1951 में शुरू हुई यह दुकान आज सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि हैदराबाद की पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है.
इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत इसका प्राकृतिक और असली स्वाद है. जहां आज बाजार में मिलने वाली ज्यादातर आइसक्रीम में आर्टिफिशियल रंग और फ्लेवर का इस्तेमाल होता है, वहीं फेमस आइसक्रीम में 100 प्रतिशत शुद्ध और हाथों से तैयार की गई आइसक्रीम परोसी जाती है. यहां मौसम के अनुसार ताजे फलों से बनी आइसक्रीम लोगों की पहली पसंद रहती है. आम, सीताफल और जामुन फ्लेवर की आइसक्रीम खास तौर पर काफी पसंद की जाती है. दुकान की देखरेख कर रहे तीसरी पीढ़ी के संचालक माजार बताते हैं कि इतने वर्षों बाद भी उन्होंने आइसक्रीम बनाने के पुराने तरीके और असली स्वाद से कोई समझौता नहीं किया है.
नई पीढ़ी की पसंद का भी रखा जाता है ध्यानसमय के साथ खुद को बदलते हुए यहां नई पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर स्पेशल संडे और नए फ्लेवर कॉम्बिनेशन भी तैयार किए जाते हैं. खुले आसमान के नीचे लगी सफेद नक्काशीदार लोहे की कुर्सियां और मेजें इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं. यहां आने वालों में वर्षों पुराने ग्राहक भी शामिल हैं और बड़ी संख्या में युवा भी इस ऐतिहासिक स्वाद का आनंद लेने पहुंचते हैं. कई परिवार बताते हैं कि वे बचपन में अपने माता-पिता के साथ यहां आते थे और अब अपने बच्चों को भी इसी दुकान पर लेकर आते हैं.
पुरानी यादों और मिठास का अनोखा संगम
हैदराबाद की तेज रफ्तार जिंदगी के बीच मोअज्जम जाही मार्केट का यह कोना लोगों को सुकून के कुछ पल देता है. क्लॉक टॉवर की घंटियों और आसपास की हलचल के बीच यहां बैठकर ठंडी आइसक्रीम का स्वाद लेना अपने आप में एक अलग अनुभव है. फेमस आइसक्रीम आज भी हैदराबाद की मिठास, अपनापन और पुरानी यादों को संजोए हुए है.About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Hyderabad,Hyderabad,Telangana
First Published :
August 06, 2026, 16:52 IST



