Rajasthan

अब बारिश में भी नहीं भीगेगी राखी, खैरथल-तिजारा में डाक विभाग ने शुरू की वाटरप्रूफ लिफाफा सेवा

Last Updated:August 06, 2026, 16:38 IST

Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर भारतीय डाक विभाग ने खैरथल तिजारा जिले में बहनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. आने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रहते हुए खैरथल-तिजारा जिले के प्रधान डाकघर, उप डाकघरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में भी विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध कराए जा रहे.

ख़बरें फटाफट

Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर भारतीय डाक विभाग ने खैरथल तिजारा जिले में बहनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. आने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रहते हुए खैरथल-तिजारा जिले के प्रधान डाकघर, उप डाकघरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में भी विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध कराए जा रहे है. इन लिफाफों के माध्यम से बहनें देश के किसी भी हिस्से में अपने भाइयों को सुरक्षित एवं समय पर राखी भेज सकेंगी.

डाक विभाग का या तोहफा उन बहनों के लिए फायदेमंद होगा जिनके भाई देश के विभिन्न राज्यों में नौकरी कर रहे हैं भाइयों को बहने वॉटरप्रूफ राखी लिफाफे में स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकेंगी. डाक विभाग ने रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाले डाक भार को देखते हुए स्पीड पोस्ट सेवा को सुदृढ़ किया हैं. राखियों के संग्रह के लिए विशेष राखी बॉक्स लगाए गए है. खैरथल-तिजारा जिले में डाक विभाग ने इसके साथ ही अतिरिक्त छंटाई व्यवस्था, समयबद्ध डिस्पैच तथा वितरण के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी व्यवस्था की गई है.

ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में भी उपलब्धकार्यवाहक उप डाकपाल, किशनगढ़ बास के सोहन लाल ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को उच्च गुणवत्ता वाली राखी कवर उपलब्ध करवाया जा रहा है. इसमें दो तरह के लिफाफे और मिठाई भेजने के लिए बॉक्स उपलब्ध करवाया जा रहा है. इसके लिए डाक विभाग ने कुछ फीस रखी है जिसमें छोटे लिफाफा ₹10 में और बड़ा लिफाफा 15 रुपए में उपलब्ध करवाया जा रहा है, वहीं मिठाई भेजने का बॉक्स ₹30 में उपलब्ध करवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह लिफाफे काफी आकर्षक और लेमिनेशन वाले हैं जो पूरी तरह वाटरप्रूफ है. डाक विभाग ने बहनों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपनी राखियां बुक कराएं, ताकि निर्धारित समय पर उनके भाइयों तक पहुंच सकें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में भी उपलब्ध रहेगी.

पार्सल और स्पीड पोस्ट की अलग-अलग छंटाईविशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफों में सुरक्षात्मक जलरोधक परत लगाई गई है, जिससे बारिश और नमी के दौरान भी राखी सुरक्षित रहेगी. इन लिफाफों का उपयोग सामान्य डाक और स्पीड पोस्ट दोनों माध्यमों से किया जा सकता है. पर्व के दौरान बढ़ने वाले डाक भार को देखते हुए पार्सल और स्पीड पोस्ट की अलग-अलग छंटाई तथा समयबद्ध प्रेषण की व्यवस्था की गई है. डाक विभाग द्वारा बहनों को उपलब्ध करवाई जा रही इस सुविधा से बहनों को काफी फायदा होगा. सबसे ज्यादा उन बहनों को इस डाक विभाग के तोहफे से फायदा होगा जिनके भाई काफी दूर रहते हैं उनके पास बहन नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में डाक विभाग के माध्यम से जल्द से जल्द राखी और मिठाई भिजवा सकती हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 16:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj