Entertainment

‘धमाल’ के नाम पर 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी, इंद्र कुमार-अशोक ठाकरिया के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Last Updated:August 19, 2026, 10:38 IST

बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ के डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस फर्जीवाड़े का आरोप फिल्म के मशहूर निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता अशोक ठाकरिया पर लगा है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. एक नामी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है.

ख़बरें फटाफट

'धमाल' के नाम पर 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी, इंद्र कुमार-अशोक ठाकरिया पर FIR दर्जZoomमुश्किल में फंसे धमाल फिल्म के मेकर्स.

नई दिल्ली. मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘धमाल’ के डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल और कॉपीराइट्स बेचने के नाम पर एक नामी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को निशाना बनाया गया है. फिल्म के फर्जी अधिकार दिखाकर कंपनी के साथ 1.50 करोड़ की भारी-भरकम ठगी का आरोप है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.

इस मामले में अंबोली पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अशोक नवल कुमार ठाकरिया और दिग्गज निर्देशक इंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई अंधेरी पश्चिम स्थित प्रमुख फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ग्रैंड मास्टर के मालिक विकास बलदेवराज साहनी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की गई है.

निर्माता-निर्देशक पर लगा आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निर्माता-निर्देशक की कंपनी मारुति इंटरनेशनल ने उनके साथ फर्जीवाड़ा कर भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया है. विकास साहनी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2019 को मारुति इंटरनेशनल के साथ उनकी कंपनी ग्रैंड मास्टर का एक आधिकारिक एग्रीमेंट हुआ था. इसके तहत सुपरहिट फिल्म धमाल’ (संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख स्टारर) के ऑल-वर्ल्ड डिस्ट्रीब्यूशन, राइट्स और कॉपीराइट्स 1.50 करोड़ में स्थायी रूप से खरीदे गए थे.

ओटीटी और डिजिटल राइट्स की बिक्री में गड़बड़ी

सौदे के दौरान निर्माताओं ने आश्वासन दिया था कि फिल्म के अधिकार किसी अन्य तीसरे पक्ष को नहीं बेचे गए हैं. हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 2015 में ही इस फिल्म के लाइफटाइम ओटीटी और डिजिटल राइट्स शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड को बेच दिए थे.

बॉन्ड पेपर पर दिखाया फर्जी एग्रीमेंट

आरोप है कि धोखाधड़ी सामने आने के बाद आरोपियों ने बॉन्ड पेपर पर एक फर्जी एग्रीमेंट दिखाया और अक्टूबर 2020 में शेमारू के साथ एक संशोधित करार कर ग्रैंड मास्टर के कानूनी अधिकारों को दबाने का प्रयास किया. पीड़ित बिजनेसमैन ने पुलिस के समक्ष कई मजबूत दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए अपने मालिकाना हक का दावा किया है.

दूसरी कंपनी को दे दिया मालिकाना हक

सरकारी कॉपीराइट प्रमाण पत्र, भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय ने सभी दस्तावेजों की जांच के बाद 28 अप्रैल 2023 को प्रमाण पत्र संख्या जारी कर ग्रैंड मास्टर को फिल्म धमाल का आधिकारिक और कानूनी कॉपीराइट मालिक दर्ज किया है. जनवरी 2020 को निर्माताओं ने फिल्म लैब को पत्र लिखकर फिल्म की ओरिजिनल नेगेटिव (साउंड व पिक्चर) का पूरा मालिकाना हक ग्रैंड मास्टर को सौंप दिया था, जो वर्तमान में भी कानूनी रूप से उन्हीं के पास सुरक्षित है.

मामले में पुलिस ने शुरू कर दी जांच

आरोपियों की इस धोखाधड़ी के कारण ग्रैंड मास्टर के अन्य प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ चल रहे व्यावसायिक सौदे रद्द हो गए, जिससे कंपनी को करोड़ों रुपये का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा. 2 जनवरी 2023 को भेजे गए लीगल नोटिस का भी जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो पीड़ित ने पुलिस का रुख किया. फिलहाल मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 19, 2026, 10:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj