Entertainment

‘मैं पूरी तरह बदल गई’, कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्टपार्टम एक्सपीरियंस, बोलीं – ‘मैं सिद्धार्थ से दूर…’

Last Updated:May 10, 2026, 16:56 IST

कियारा आडवाणी का एक इंटरव्यू इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार मदरहुड और पोस्टपार्टम के टॉपिक पर खुलकर बात की है. उन्होंने अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी पहचान पूरी तरह बदल गई.मैं पूरी तरह बदल गई, वहीं पोस्टपार्टम के बाद के एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए वो बीच इंटरव्यू में खुद को रोक नहीं पाईं और वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गईं.एक्ट्रेस ने पति सिद्धार्थ के के दूर जाने की बात को लेकर भी ये बात कही,जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. जानें क्या है पूरी खबर-
कियारा ने शेयर किया पोस्टपार्टम एक्सपीरियंस, बोलीं - 'मैं सिद्धार्थ से दूर...Zoom

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं. आज कियारा का अपनी बेटी के साथ पहला मदर्स डे है. उन्होंने पिछले साल की 15 जुलाई को बेटी सारायाह का वेलकम किया था. मदर्स डे पर कियारा काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं, जिसका कारण है उनका अपने पोस्टपार्टम यानी बच्चे के जन्म के बाद के समय पर खुलकर बात करना. बता दें कि हाल ही में कियारा, राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. जहां उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद एक महिला की जिंदगी कैसे पूरी तरह बदल जाती है. यह बदलाव सिर्फ उनके शारीरिक ही नहीं बल्कि इमोशनल और सोच में भी काफी देखने को मिलती है.

इमोशनल हुईं कियारा

मां बनने के बाद यह कियारा का पहला पॉडकास्ट है,जहां उन्होंने अपनी मदरहुड लाइफ के बारे में खुलकर बात की है. इस पॉडकास्ट की एक क्लिप काफी ज्यादा वायरल हो रही है जहां,कियारा बीच इंटरव्यू में बात करते हुए इमोशनल होकर रोने लगती हैं. एक्ट्रेस कहती हैं मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. कियारा ने मदरहुड को एक ऐसा अनुभव बताया जिसने उनकी सोच, इमोशंस और पहचान तक बदल दी.

पोस्टपार्टम दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘मां बनने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. ये बिल्कुल एक नई दुनिया जैसी होती है.’ कियारा आडवाणी ने बताया कि मां बनने के करीब छह महीने बाद उन्होंने पहली बार खुद के इमोशंस और मानसिक स्थिति पर ध्यान देना शुरू किया. एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में हमेशा दूसरों को पहले रखती आई थीं, लेकिन मदरहुड ने उन्हें खुद से दोबारा जुड़ने और अपनी फीलिंग्स को समझने का मौका दिया.

सिद्धार्थ से दूर नहीं रह पाती थी कियारा

कियारा ने यह भी बताया कि उस मुश्किल दौर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनका पूरा साथ दिया. बिजी होने के बावजूद वह देर रात उनसे मिलने पहुंच जाते थे. एक्ट्रेस ने कहा कि बेटी के जन्म के बाद वह छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल हो जाती थीं, तब सिद्धार्थ उन्हें हर रात ड्राइव पर ले जाते थे ताकि उनका मन थोड़ा हल्का हो सके. एक्ट्रेस ने कहा जब सिद्धार्थ अपनी फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त थे, तब कियारा का मन उनसे दूर नहीं लग रहा था,हालांकि उनके पति सिद्धार्थ ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj