Entertainment

केतर मर्डर केस में आरोपी सिया की रिया चक्रवर्ती से तुलना, तो नप गए संजय गुप्ता- ‘किसकी नजरों में ऊंचा बनना है?’

Last Updated:July 02, 2026, 19:04 IST

केतन अग्रवाल मर्डर केस ने लोगों को झकझोर दिया है, हालांकि तमाम लोग केस पर संवेदनहीन बयान देकर भी ध्यान खींच रहे हैं. अब फिल्ममेकर संजय गुप्ता का पुणे मर्डर केस पर पोस्ट से बवाल मचा हुआ है. उन्होंने केतन मर्डर केस की तुलना रिया चक्रवर्ती मीडिया ट्रायल से कर दी है, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. नेटिजेंस ने सिया गोयल की रिया चक्रवर्ती से तुलना को बेहद बेतुका और गलत बताया है. सिया गोयल पर आरोप है कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की है.

ख़बरें फटाफट

केतर मर्डर केस में आरोपी सिया की रिया चक्रवर्ती से तुलना, तो नप गए संजय गुप्ताZoomसंजय गुप्ता को नेटिजेंस ने ट्रोल किया.

नई दिल्ली: फिल्ममेकर संजय गुप्ता अपने एक हालिया ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. संजय गुप्ता ने पुणे के चर्चित मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल की तुलना रिया चक्रवर्ती के मीडिया ट्रायल से कर दी, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा. वे फिल्ममेकर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. मर्डर केस महाराष्ट्र के पुणे का है, जिसमें 25 साल के रियल एस्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल पर लगा है.

केतन अग्रवाल की मौत को शुरू में हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को लोनावला के लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे धकेल दिया था. सिया अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, इसलिए उसने अपने मंगेतर की जान ले ली. केस पर संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर बयान दिया, तो लोग उनसे नाराज हो गए. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं कोई फैसला नहीं सुना रहा हूं और न ही किसी का पक्ष ले रहा हूं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि क्या हम सिया के साथ वैसा सलूक करना बंद कर सकते हैं, जैसा हमने रिया चक्रवर्ती के साथ किया था?’

संजय गुप्ता का तंज भरा पोस्टसंजय गुप्ता ‘मीडिया ट्रायल’ की ओर संकेत देते हुए कहते हैं, ‘हम सभी ने वह सर्कस देखा है. टीवी पर ट्रायल और सबूत मिलने से पहले ही फैसला होते देखा है. हम कभी नहीं सीखते.’ गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को काफी बुरा-भला कहा गया था. उन्हें जेल जाना पड़ा था और बहिष्कार का सामना करना पड़ा था.

(फोटो साभार: X)

नेटिजेंस ने दागे कड़े सवालसंजय गुप्ता ने दोनों बिल्कुल अलग केस की तुलना की, तो सोशल मीडिया यूजर्स को यह रास नहीं आया. लोगों ने इसे बेहद संवेदनशील और बेतुका बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘सिया की रिया से तुलना करने की हिम्मत कैसे की?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सर इतनी कोशिश करना बंद कीजिए. आप डिबेट का सबसे बेतुका पहलू चुन लेते हैं, आखिर किसकी नजरों में ऊंचा बनना है?’ कई लोगों ने याद दिलाया कि सिया खुद घटना के समय मौजूद थी और उस पर सीधे हत्या की साजिश का आरोप है, इसलिए दोनों मामलों की तुलना नहीं हो सकती. फिलहाल, सिया गोयल मामले में कानूनी पेचीदगियां भी बढ़ती जा रही हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj