World

इंडोनेशियन राष्ट्रपति भी करते हैं PM मोदी को कॉपी, बोले- शुक्र है उनपर कॉपीराइट नहीं, खुलासे पर गूंजा हॉल

होमदुनियाअन्य देश

इंडोनेशियन राष्ट्रपति भी करते हैं PM को कॉपी, बोले- शुक्र है उनपर कॉपीराइट नही

Last Updated:July 07, 2026, 16:18 IST

पीएम मोदी के इस जकार्ता दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब एक दर्जन एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जो दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों को दिखाते हैं. इनमें सबसे बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा शिक्षा के क्षेत्र में हुई. इसमें तय किया गया कि आईआईएम बैंगलोर इंडोनेशिया के ईस्ट जावा प्रांत के सिंघासारी में अपना एक विदेशी कैंपस खोलेगा.इंडोनेशियन राष्ट्रपति भी करते हैं PM को कॉपी, बोले- शुक्र है उनपर कॉपीराइट नहीZoomइंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में रखे गए लंच के दौरान एक ऐसी बात कही, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. पीएम मोदी के बगल में बैठे सुबियांतो ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे बहुत शुक्रगुजार हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री की योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है, इसलिए वे खुलकर उनकी नकल कर पा रहे हैं.

पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ

राष्ट्रपति सुबियांतो ने खुले मंच से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो पीएम मोदी के सामने मानते हैं कि वो उनके करियर को फॉलो करते हैं. उनकी कई योजनाओं की नकल करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों देशों के सामने विकास की चुनौतियां एक जैसी हैं. ऐसी योजनाएं जो करोड़ों भारतीयों के काम आईं, वे इंडोनेशिया के लोगों का भी भला कर सकती हैं. उनके देश में भी ये योजनाएं बेहद सफल साबित हो रही हैं.

इंडोनेशिया के साथ भारत ने कई एमओयू किये साइन

पीएम मोदी के इस जकार्ता दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब एक दर्जन एमओयू पर साइन हुए है. इससे उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे. इनमें सबसे बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा शिक्षा के क्षेत्र में हुई. इसमें तय किया गया कि आईआईएम बैंगलोर इंडोनेशिया के ईस्ट जावा प्रांत के सिंघासारी में अपना एक विदेशी कैंपस खोलेगा. ये स्पेशल इकोनॉमिक जोन का एरिया है. इससे पहले आईआईएम अहमदाबाद पहला ऐसा संस्थान था जिसने पिछले साल दुबई में अपना विदेशी कैंपस खोला था.

हेल्थ सेक्टर में भी बनेगी बात

शिक्षा के साथ-साथ हेल्थ सेक्टर में भी दोनों देशों के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है. इसके तहत भारत और इंडोनेशिया की दवा यूनिट्स ने हाथ मिलाया है. इससे दोनों देश मेडिकल प्रोडक्ट के नियमों और वैश्विक मानकों की जानकारी एक-दूसरे से साझा कर सकेंगे. इससे इंडोनेशिया के बाजारों में भारतीय मेडिकल प्रोडक्ट और दवाएं लोगों तक आसानी से पहुंच जाएगी.

तीन देशों की यात्रा पर हैं पीएम मोदी

सोमवार को जब पीएम मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा जिसमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं. पहले पड़ाव के तहत जकार्ता पहुंचे, तो उनका रेड-कार्पेट पर भव्य स्वागत किया गया. व्यापार, रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और समुद्री सुरक्षा जैसे कई अहम क्षेत्रों में हुए. इन समझौतों से दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक नया चेप्टर शुरू हो गया है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj